![]()
बिजनौर में वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने गंगा घाट क्षेत्र में निर्माणाधीन तटबंधों और कटान निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। चौधरी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि बिजनौर में गंगा तटबंधों की सुरक्षा और कटान रोकने के लिए यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि रावली क्षेत्र में बन रहा चैनल लगभग एक लाख क्यूसेक जल प्रवाह का दबाव झेलने में सक्षम होगा। इससे तटबंधों पर दबाव कम होगा और किसानों की कृषि भूमि तथा आसपास के गांवों को कटान व बाढ़ के खतरे से राहत मिलेगी। चौधरी ने परियोजना को क्षेत्र की सुरक्षा सुदृढ़ करने, सिंचाई व्यवस्था बेहतर बनाने और कृषि विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों और तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। इस अवसर पर सदर विधायक सूची मौसम चौधरी, संबंधित विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Source link
बिजनौर में ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने गंगा तटबंध का निरीक्षण:बरसात से पहले कटान निरोधक कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया