CJP Protest Jantar Mantar | NEET Paper Leak; Demand Education Minister

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोमवार सुबह दिल्ली के जंतर-मंतर पर आए लोगों से बात की। - Dainik Bhaskar

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोमवार सुबह दिल्ली के जंतर-मंतर पर आए लोगों से बात की।

NEET पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व CJP फाउंडर अभिजीत दीपके और उनके समर्थक कर रहे हैं।

उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि हजारों लोग जंतर-मंतर पर आ रहे हैं और यह प्रदर्शन धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। पुलिस से डरने की कोई जरूरत नहीं है, वे हमारे साथ हैं।

इससे पहले दीपके ने रविवार को कहा था कि जब किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे थे, तब छात्रों ने उनका साथ दिया था। अब छात्रों को किसानों की जरूरत है। उन्होंने देशभर के किसानों से जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने NEET री-एग्जाम देने वाले अभ्यर्थियों से भी कहा कि परीक्षा पूरी होने के बाद वे इस आंदोलन में शामिल हों।

दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन के लिए केवल शनिवार शाम 5 बजे तक की अनुमति दी थी। शाम होने पर जब प्रदर्शनकारियों से जगह खाली करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने इनकार कर दिया और वे रातभर जंतर-मंतर पर ही बैठे रहे।

CJP के प्रदर्शन की 2 तस्वीरें…

प्रदर्शन के बीच सोमवार सुबह लोगों ने एक साथ बैठकर गाना गाया।

प्रदर्शन के बीच सोमवार सुबह लोगों ने एक साथ बैठकर गाना गाया।

अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए खाना ला रहे एक परिवार का शुक्रिया किया।

अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए खाना ला रहे एक परिवार का शुक्रिया किया।

दीपके बोले- मदद करने वालों से पता पूछ रही पुलिस

अभिजीत ने रविवार को पुलिस पर आरोप लगाया कि वह उन लोगों से आधार कार्ड मांग रही है या उनका पता पूछ रही है जो प्रदर्शनकारियों को खाने-पीने या किसी और तरीके से मदद कर रहे हैं। रविवार को कई लोग प्रदर्शनकारियों के लिए फल और जूस लेकर पहुंचे।

पानी और लाइट को लेकर शिकायत

अभिजीत ने आरोप लगाया कि शनिवार रात जंतर-मंतर पर टॉयलेट्स में पानी नहीं आ रहा था। उन्होंने X पर लिखा- अधिकारियों से अपील करता हूं कि जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल के शौचालयों का पानी बंद न किया जाए। शनिवार रात से सार्वजनिक शौचालयों में पानी नहीं आ रहा है। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि रात में कुछ समय के लिए लाइट बंद कर दी गई थी, जिसके चलते टॉयलेट तक पहुंचने में दिक्कत हुई।

CJP का 15 दिनों में 8 शहरों में प्रदर्शन

39 दिनों में 16 छात्रों ने सुसाइड किया

देश में पिछले 39 दिनों में NEET एग्जाम से जुड़े 16 छात्र-छात्राएं सुसाइड कर चुके। हैदराबाद में शनिवार को 19 साल की NEET अभ्यर्थी शेख सना ने आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस का मानना है कि वह परीक्षा के दबाव में थी। सना आज होने वाले NEET री-एग्जाम में शामिल होने वाली थी।

CJI की टिप्पणी के बाद बनी CJP, युवाओं को कॉकरोच कहा था

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं।

इस टिप्पणी के अगले दिन, 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर पार्टी के अकाउंट बनाए। 22 मई को उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसे 8 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया गया।

10 जून तक CJP ते इंस्टाग्राम पर 2.27 करोड़ फॉलोअर्स थे। अब इसमें दो लाख की गिरावट आई है। फिर भी यह संख्या भाजपा के 94 लाख और कांग्रेस के 1.37 करोड़ फॉलोअर्स से ज्यादा है। एक्स पर CJP के 2.79 लाख फॉलोअर्स हैं।

महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत AAP से जुड़े रहे

30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन रात को भी जारी: शाम तक की परमिशन थी; फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन कर रही है। CJP को शनिवार शाम 5 बजे तक ही प्रदर्शन की अनुमति थी लेकिन फाउंडर अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारी रातभर वहां मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.