संभल में कल्कि जयंती 16-17 अगस्त को मनेगी:श्रीकल्कि विष्णु मंदिर में निमंत्रण पत्र का विमोचन, 16 अगस्त को गारुड़ी रथ निकलेगी


संभल में 16 और 17 अगस्त को 66वां श्रीकल्कि जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसके तहत प्राचीन श्रीकल्कि विष्णु मंदिर में निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित मंदिर में निमंत्रण पत्र का विमोचन ‘जय कल्कि जय जगतपते पद्मपति जय रमापते’ महामंत्र के साथ भगवान श्रीगणेश को समर्पित किया गया। इस महोत्सव का आयोजन श्रीकल्कि सेना (निष्कलंक दल) द्वारा किया जाएगा। विमोचन के बाद दूसरा निमंत्रण संगठन के संरक्षक पवन रस्तोगी एडवोकेट को भेंट किया गया। पंडित आचार्य शोभित शास्त्री ने बताया कि 16 अगस्त को रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान फूल बंगले में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। 17 अगस्त को कल्कि जयंती का मुख्य समारोह होगा। उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव के लिए सुंदर रथ तैयार हो चुके हैं और फूलों के बंगले से सजावट की जा रही है। आयोजकों के अनुसार, इस महोत्सव में पूरे भारतवर्ष से श्रद्धालु आएंगे। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और असम सहित 10 राज्यों से भक्त संभल पहुंचेंगे। इस दौरान कल्कि भक्तों द्वारा भजन का समागम होगा और दो दिनों तक कल्कि नगरी संभल भगवान कल्कि के महामंत्र से गुंजायमान रहेगी। निमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक सुभाष त्यागी एडवोकेट, संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता पोली, राष्ट्रीय महामंत्री/सभासद गगन वार्ष्णेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता/नामित सभासद गोपाल शर्मा, प्रदेश संयोजक कृष्ण प्रसाद मिश्र, प्रदेश महामंत्री अनुराग रस्तोगी, प्रदेश मंत्री अक्षय शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष खन्ना, जिला प्रभारी उज्जवल सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष ऋषभ श्रीवास्तव, नगर कार्यकारिणी सदस्य यश गुप्ता, अक्षित अग्रवाल, आलोक भारती, आशीष गुप्ता और रानू गुप्ता सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *