आगरा IMA में इस बार नहीं होगा चुनाव:बैठक में सर्वसम्मति से तय हुए नाम, डॉ. सीआर रावत बनेंगे AMS चेयरमैन, एकजुटता का दिया संगठन संदेश


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की आगरा शाखा में इस साल चुनाव नहीं होंगे। शनिवार को चुनाव समिति की बैठक में सभी पदों पर सर्वसम्मति से नाम तय कर लिए गए। सवा दो घंटे चली बैठक के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची पास की गई। अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि बैठक में गहन मंथन के बाद सभी पदों पर आपसी सहमति बन गई, इसलिए मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। कई साल बाद बनी सहमति
चुनाव समिति सदस्य डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि कई वर्षों बाद ऐसा हुआ है जब चुनाव आपसी सहमति से संपन्न हो रहे हैं। डॉ. ओ.पी. यादव ने कहा कि इससे संगठन में एकजुटता का सशक्त संदेश गया है, जबकि डॉ. मुकेश गोयल ने कहा कि चुनाव आयोग ने सकारात्मक पहल करते हुए अहम भूमिका निभाई है। एक पद पर नाम वापस
डॉ. अनूप दीक्षित ने बताया कि आईएमए एएमएस चेयरमैन पद के लिए डॉ. योगेश सिंघल ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब यह जिम्मेदारी डॉ. सी.आर. रावत संभालेंगे।डॉ. गोयल ने बताया कि पिछले साल राज्य की बैठकों में सक्रिय रहे सदस्यों को राज्य स्तर पर जगह दी गई है। बाकी सूची पहले जैसी ही रहेगी। संविधान के अनुसार डब्ल्यूसी और जीबीएम में लिए गए फैसले इस बार लागू किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *