लखनऊ में गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस:सिक्की मेरी पहचान फाउंडेशन ने छबील और प्रसाद वितरित किया


लखनऊ में सिखों के पंचम गुरु श्री अर्जन देव का शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ‘सिक्की मेरी पहचान फाउंडेशन’ ने कानपुर रोड स्थित विजय नगर में छबील (मीठा शीतल जल) और प्रसाद वितरण सेवा का आयोजन किया। इस सेवा का लाभ बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उठाया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फाउंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए गुरु अर्जन देव के त्याग, मानव सेवा और समर्पण के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। सिख इतिहास में उनके योगदान के बारे में बताया इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरु अर्जन देव के जीवन, उनके बलिदान और सिख इतिहास में उनके योगदान के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि सत्य, सहिष्णुता और धर्म की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि संस्था गुरु साहिब की शिक्षाओं के अनुरूप मानव सेवा और समाजहित के कार्यों को भविष्य में भी जारी रखेगी। सेवा कार्यक्रम में ‘सिक्की मेरी पहचान फाउंडेशन’ के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डी.पी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर पाल सिंह, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह कालसी और लखनऊ अध्यक्ष कुलवीर सिंह सोढ़ी सहित कई पदाधिकारी, सदस्य और सेवादार उपस्थित थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *