19 जून को मुजफ्फरनगर रेल रूट पर मेगा ब्लॉक:15 घंटे तक बंद रहेगी डाउन लाइन, 5 ट्रेनें रद्द और 8 के बदले रूट


अगर आप 19 जून को ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। उत्तर रेलवे ने मुजफ्फरनगर और देवबंद रेलवे स्टेशन के बीच ब्रिज नंबर-61 पर मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए 15 घंटे 25 मिनट का मेगा ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। रेलवे के अनुसार 19 जून सुबह 11:10 बजे से 20 जून तड़के 2:35 बजे तक मुज़फ़्फ़रनगर-देवबंद के बीच डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान पुराने स्टील गर्डर हटाकर नए पीएससी स्लैब लगाए जाएंगे। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी (12017/12018) जालंधर-दिल्ली एक्सप्रेस (14681/14682) सहारनपुर-दिल्ली वंदे भारत (20411/20412) गाजियाबाद-मेरठ मेमू (64555/64556) इन ट्रेनों का बदलेगा रूट हरिद्वार-दिल्ली, कालका-दिल्ली, हरिद्वार-बांद्रा, हरिद्वार-एलटीटी, योग नगरी ऋषिकेश-साबरमती, चंडीगढ़-मदुरै समेत 8 ट्रेनों को मेरठ, खुर्जा, मथुरा, आगरा या शामली-नोली मार्ग से चलाया जाएगा। इससे इन ट्रेनों के यात्रा समय में भी बदलाव संभव है। इसके अलावा अमृतसर-बांद्रा एक्सप्रेस को मेरठ स्टेशन पर 25 मिनट तक रोका जाएगा। रेलवे का कहना है कि इस ब्लॉक का असर मालगाड़ियों पर भी पड़ेगा और करीब 6 से 8 मालगाड़ियां प्रभावित होंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस ऑनलाइन या रेलवे हेल्पलाइन से जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *