![]()
कानपुर देहात में मोहर्रम पर्व से पहले पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने भारी पुलिस बल के साथ अकबरपुर-रूरा रोड पर पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। एसपी पांडे के साथ एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस पैदल गश्त के दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनसे शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में मोहर्रम पर्व की सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्गों, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। विभिन्न धर्मगुरुओं और शांति समिति के सदस्यों से भी संवाद किया गया, उनसे त्योहार को पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया गया। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि अफवाहों या भड़काऊ सामग्री के प्रसार पर तुरंत रोक लगाई जा सके। ऐसी सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने दोहराया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और पुलिस इसके लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
Source link
मोहर्रम से पहले कानपुर देहात में पुलिस अलर्ट:एसपी श्रद्धा पांडे की फूट पेट्रोलिंग, मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी