लखनऊ में सामान्य से अधिक पारा:7 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, एक सप्ताह भीषण गर्मी करेगी परेशान


लखनऊ में तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। सुबह से मौसम साफ रहने के साथ में तेज धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 89 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 38 फीसदी रहा है। 7 डिग्री तक बढ़ेगा पारा लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से चल रहा आंधी और बारिश का दौर रविवार से थम गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बदलाव के कारण आने वाले एक सप्ताह के भीतर प्रदेश के तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। तापमान बढ़ने से लोगों को एक बार फिर उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा, हालांकि राहत की बात यह है कि अभी लू चलने की संभावना कम है। देरी से पहुंचेगा मानसून मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हरियाणा के पास बने पश्चिमी विक्षोभ और पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक जा रही हवा के कम दबाव की वजह से राज्य में पिछले कुछ दिनों से बारिश और तेज हवाएं चल रही थीं। अब यह सिस्टम कमजोर पड़ रहा है, जिससे वातावरण में नमी कम होगी और धूप तेज होगी। उत्तर प्रदेश के लोगों को मानसून के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं हैं। इसलिए आने वाले कुछ दिनों तक झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *