![]()
गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या के बाद अब खोड़ा में सूर्य चौक का बोर्ड लगाया गया है। लोहे के बने इस बोर्ड पर ऊपर रेड कलर में बड़े बड़े अक्षरों में सूर्य चौक लिखा है। इसके नीचे की लाइन में वार्ड नंबर 13 लिखा हुआ है। बोर्ड में नीचे की तरफ गली नंबर-1 नवनीत विहार खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद लिखा है। सबसे नीचे रेड अक्षरों में नीचे मुख्य मंत्री योगी आदित्यानाथ का भी नाम लिया है। इस बोर्ड को कई युवक बिजली के सीमेंट के पोल पर लगाते हुए दिख रहे हैं। जिसे कई बोर्ड को कई युवक पकड़े हुए हैं। जबकि पोल पर चढ़कर एक युवक बोर्ड को बांधता दिख रहा है। बकरीद के दिन बुलाकर सूर्या के पेट में चाकू घोपा था बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, मुख्य आरोपी असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था। आरोपी असद एनकाउंटर में मारा जा चुका है, जबकि अन्य 4 आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। इनमें असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) और सारिक हैं। आरोपी फरहान ने पुलिस को बताया था कि नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। कहा था कि बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो। बुधवार को तेरहवीं में फूट फूटकर रोईं मां बुधवार को तेरहवीं हुई। खोड़ा में श्रद्धांजलि सभा के दौरान मां सरोज फूट-फूटकर रोईं। कहा- अब तक एक का एनकाउंटर हुआ है। बाकी लोग जेल में हैं। सरकार से बस यही मांग है कि वो जेल से बाहर न आने पाएं। अभी एक मां का बेटा गया है। कम से कम ये लोग अब किसी और मां की बेटे को तो नही मार पाएंगे। वहीं सूर्या के बड़े भाई यश चौहान जो बीमार रहते हैं, उन्होंने कहा कि मैं सीएम योगी जी से जरुर मिलूंगा। उन्होंने हमारा बहुत साथ दिया है। मेरे भाई की हत्या करने वाला असद 24 घंटे में मारा गया। आरोपी का घर सील हो चुका है, जिस पर बुलडोजर चलना है। सरकार और प्रशासन ने हमारी बहुत मदद की है। ब
Source link
गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्य चौक का बोर्ड लगाया:बकरीद के दिन असद समेत 5 लोगों ने की थी हत्या, बोर्ड पर CM योगी का नाम भी लिखा