![]()
गोंडा में मंगलवार रात करीब 9 बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय 35 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें ट्रैक किनारे लहूलुहान हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कर्नलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कुंवरपुर अमरहा डीहा गांव के पास का है। घर के पास ट्रैक पार करते समय हादसा मृतक की पहचान कुंवरपुर अमरहा डीहा निवासी विजय कुमार (35) पुत्र राम केवल कनौजिया के रूप में हुई है। बताया गया कि विजय रात करीब 9 बजे अपने घर के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक के किनारे गिर पड़े। ट्रेन के गुजरने के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने उन्हें घायल हालत में देखा। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों को सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत स्थानीय लोगों की मदद से परिजन विजय को कर्नलगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेलवे अधिकारियों को दी गई सूचना अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्नलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि घटना की जानकारी रेलवे के उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। पुलिस अज्ञात ट्रेन और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
Source link
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:गोंडा में रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी