![]()
भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ के तत्वावधान में रविवार को “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। साइकिल रैली को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली निर्धारित मार्गों से होकर निकली और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समापन के बाद सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा भारती के प्रांत दिव्यांग प्रमुख मनीष कुमार, डॉ. प्रणाल शाण्डिल्य, खेलो इंडिया प्रशिक्षक गौरव त्यागी सहित अन्य खेल अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा। आयोजन के माध्यम से युवाओं को नियमित व्यायाम और साइकिलिंग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
Source link
साइकिल रैली में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग:नियमित व्यायाम और साइकिलिंग के प्रति किया जागरूक