![]()
आजमगढ़ की गंभीरपुर थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए रेप का आरोपी जाहिद उर्फ रुस्तम के मोबाइल फोन में तीन दर्जन से अधिक नाबालिक बच्चियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी जाहिद नाबालिक बच्चियों को घर से 300 मीटर दूर ट्यूबवेल के कमरे में ले जाकर रेप की घटना को अंजाम देता था। कुछ अश्लील वीडियो ट्यूबवेल से अलग के भी बताई जा रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है। रेप की घटना को अंजाम देते समय आरोपी नाबालिक बच्चियों के अश्लील वीडियो भी बना लेता था जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार आरोपी घटना को कारित करता था। जिन दो सगी नाबालिक बहनों के साथ आरोपी ने रेप की घटना को विगत दो वर्षों से लगातार अंजाम दिया उन नाबालिक बहनों ने अपने परिवार में इस बात की शिकायत भी की थी। पर परिजनों ने लोक लाज के डर से इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की थी। हालांकि मामले की जानकारी मिलने के बाद जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ही परिजनों ने इस मामले में आरोपी जाहिद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की माने तो आरोपी द्वारा आधा दर्जन बच्चियों के साथ रेप की घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। आरोपी की हरकत में उसका एक सहयोगी जो कि विगत चार माह पहले इंडिया आया हुआ था। और खाड़ी देशों में रहता है उसकी भी संलिप्तता बताई जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले में विभिन्न एंगल पर काम कर रही है। इसके साथ ही इस बात को भी जानने के प्रयास किया जा रहे हैं कि आरोपी के कौन लोग सहयोगी हैं जो इसके इस घिनौने कृत्य में शामिल थे। तीन भाइयों में सबसे छोटा है जाहिद
दो सगी बहनों से रेप की घटना को अंजाम देने वाले पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी जाहिद उर्फ रुस्तम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा है। आरोपी का पिता मोहम्मद शफी पहले खाड़ी देश में रहता था। खाड़ी देश में आने के बाद घर पर ही किराने की दुकान चलाता है। जबकि आरोपी का सबसे बड़ा भाई खालिद उर्फ गुड्डू भी खाड़ी देश में रहता है। हालांकि इस समय वह घर पर आया हुआ है। जबकि दूसरे नंबर का भाई राशिद मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। स्थानीय लोगों की माने तो आरोपी का मकान भी चारागाह की जमीन पर बना हुआ है। एक दिन पूर्व मुठभेड़ में हुई थी गिरफ्तारी इस गंभीर मामले में पुलिस के आज तक शिव के बाद परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच चैकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध आ रहा है। पुलिस ने जब बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा और पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान मोहम्मद जाहिद उर्फ रुस्तम पुत्र मोहम्मद शफीक बैराडीह गंभीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस बाइक भी बरामद किया है। बाइक को सीज कर दिया गया है।
Source link
मोबाइल में मिले 3 दर्जन से अधिक अश्लील वीडियो:आजमगढ़ में 1 दिन पूर्व मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था आरोपी, ट्यूबवेल के कमरे में ले जाकर करता था रेप