मथुरा में पत्नी को गोली मारकर पति ने सुसाइड किया:झांसी से खोजते हुए पहुंचा था, 5 साल पहले लव मैरिज की थी


मथुरा में एक युवक ने गुरुवार रात 9 बजे पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पति मिथुन (27) झांसी का रहने वाला था। जबकि पत्नी पुख्खन बढ़ई (23) मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली थी। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। पुलिस के अनुसार, महिला मथुरा में एक लड़की रागिनी के साथ किराए के मकान में रह रही थी। गुरुवार रात मिथुन उसे खोजते हुए पहुंचा। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक कहासुनी हुई। रागिनी ने भी समझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों नहीं माने। तभी मिथुन ने तमंचे से पुख्खन को गोली मार दी। इसके बाद अपने सिर पर गोली मारकर जान दे दी। घटना सूर्यलोक कॉलोनी की है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। दोनों के परिवारीजनों को सूचना दी गई है। SP सिटी राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर मकान मालिक से बात की। 2 तस्वीरें देखिए… लाश पड़ी थी, भाई का फोन आ रहा था मिथुन और पुख्खन की लाश मकान में सीढ़ियों के पास अगल-बगल पड़ी थीं। मिथुन का फोन भी उसकी बॉडी के पास था। उसमें उसके भाई की कॉल आ रही थी। पुलिस ने उससे बात की और घटनाक्रम की जानकारी दी। मकान मालिक बोले- हफ्ते भर पहले लड़की गोंडा से यहां रहने आई थी
मकान मालिक खेमचंद शर्मा ने बताया– मैं परिवार के साथ 24 मई को अपने नए मकान में शिफ्ट हो गया था। 30 अप्रैल से पंकज शुक्ला मेरे मकान में किराए पर रह रहे थे। जिस महिला की यहां लाश पड़ी है, वह पंकज शुक्ला के स्पा सेंटर में काम करती थी। वह करीब एक हफ्ते पहले से यहां ग्राउंड फ्लोर पर रह रही थी। इससे पहले वह गोंडा में काम करती थी। आज ही उसका पति आया था और उसने वारदात को अंजाम दिया। एसपी बोले- फैमिली कोर्ट में चल रहा था विवाद एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया- पुख्खन पिछले 5-6 दिनों से सूर्य नगर कॉलोनी में रह रही थी, जबकि मिथुन आज ही यहां पहुंचा था। दोनों का विवाह लगभग पांच साल पहले हुआ था। काफी समय से दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। मिथुन के भाई से फोन पर हुई बातचीत में भी पारिवारिक विवाद और मामला कोर्ट में लंबित होने की जानकारी मिली है। पुलिस इसी विवाद को घटना का प्रमुख कारण मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। इस्तेमाल किए गए हथियार की जांच कराई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ………………………………
यह खबर भी पढ़िए
गेंद के बहाने घुसा, कारोबारी की पत्नी को मार डाला: सहारनपुर में दोस्त के साथ मिलकर की वारदात; पुलिस ने किया एनकाउंटर सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी की हत्या पड़ोसी युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। वह बॉल लेने के बहाने घर में घुसा और महिला का गला काट दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *