.
NEET आंदोलन के दौरान युवाओं पर लाठीचार्ज और पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मांग को लेकर कांग्रेस ने पीएम आवास के पास प्रदर्शन किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बयान दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सरकारी से प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
1. मानसून सत्र का तीसरा दिन रहेगा।
2. नेवल बेस कोच्चि में INS मालवन की नौसेना में कमीशनिंग।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. राहुल-प्रियंका और अखिलेश ने PM आवास के पास धरना दिया, हिरासत में लिए गए; कहा- मोदी, शाह और प्रधान इस्तीफा दें

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ मंगलवार दोपहर 3 घंटे तक पीएम आवास के पास धरना दिया। सपा प्रमुख अखिलेश भी पार्टी नेताओं के साथ धरने में शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल NEET आंदोलन पर चर्चा की अपनी मांग से मुकर गए। इसके बाद धरने पर बैठे सभी लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें अलग-अलग जगह ले जाया गया। 3 से 4 घंटे बाद सभी को छोड़ा गया। सोनिया गांधी ने प्रियंका से मंदिर मार्ग थाने में मुलाकात भी की।
जितेंद्र सिंह और राहुल के बीच 20 मिनट बात हुई: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन की राहुल से 20 मिनट चर्चा हुई थी। राहुल गांधी ने युवाओं पर लाठीचार्ज और NEET मामले पर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। इसके बाद जितेंद्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद उन्होंने फिर राहुल से बात की थी।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले: राहुल गांधी छात्रों को पॉलिटिक टूल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, राहुल गांधी ने देर रात कहा कि जिन्होंने स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज किया उन पर एक्शन हो। स्टूडेंट्स पर लगे पुलिस केस हटाया जाएं। इस मुद्दे पर लोकसभा-राज्यसभा में चर्चा हो।
कांग्रेस की PM आवास को घेरने की सीक्रेट प्लानिंग
1. PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर खड़गे को जन्मदिन की बधाई दी। खड़गे ने ऐलान किया कि वे छात्र प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन्मदिन नहीं मनाएंगे।
2. दोपहर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े कांग्रेस नेता खड़गे के सरकारी आवास पहुंचे। सुरक्षा एजेंसियों और मीडिया को यही लगा कि नेता केवल खड़गे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए जुटे हैं।
3. खड़गे के आवास से प्रधानमंत्री आवास की दूरी महज 1 किलोमीटर है। बैठक खत्म होते ही सभी नेता गाड़ियों में बैठने के बजाय अचानक पीएम आवास की ओर बढ़ने लगे। सुरक्षा बल जबतक एक्टिव होते तब तक कांग्रेस नेता PM आवास के पास तक पहुंच चुके थे।

पूरी खबर पढ़ें…
2. वांगचुक मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट, CJP का प्रदर्शन जारी; दीपके बोले- सरकार खुद बात करने आए, संसद मार्च नहीं करेंगे

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया। उनमें फिलहाल खून की कमी के लक्षण हैं, हालांकि उनका अनशन 24वें भी दिन भी जारी रहा।
इधर, कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने कहा कि अब उनकी तरफ से कोई भी सरकार से बात करने नहीं जाएगा, सरकार को ही जंतर-मंतर पर आना होगा तभी बात होगी
विजेता दाहिया को प्रवक्ता पद से हटाया: वहीं, CJP ने संसद मार्च के दौरान बर्गर खाने वाले विजेता दाहिया को प्रवक्ता पद से हटा दिया है। इसके बाद दाहिया ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अगर किसी को भूख लगेगी तो वह खाना खाएगा ही।
पूरी खबर पढ़ें…
3. राममंदिर चढ़ावा चोरी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- सरकार कानून में बदलाव करे, ताकि आरोपियों को मौत की सजा मिले

राममंदिर चढ़ावा चोरी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने कहा कि यह घटना भारतीय समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को कानून में बदलाव करना चाहिए ताकि करप्शन के आरोपियों को मौत की सजा दी जा सके।
हाईकोर्ट जस्टिस अतुल श्रीधरन ने यह टिप्पणी तब की जब वे एक केस में बुलडोजर एक्शन पर सुनवाई कर रहे थे। उनके साथ बेंच में जस्टिस जस्टिस सिद्धार्थ नंदन भी मौजूद थे।
जस्टिस अतुल श्रीधरन ने कहा-
राममंदिर चढ़ावा चोरी से भी अगर किसी को फर्क नहीं पड़ता तो उसे किसी भी बात से शर्म नहीं आ सकती है। यह घटना हमारे समाज के नैतिक पतन की पराकाष्ठा को दिखाती है।

बुलडोजर एक्शन पर सुनवाई कर रहे थे जज: जस्टिस अतुल श्रीधरन और सिद्धार्थ नंदन की पीठ एक मामले में बुलडोजर एक्शन पर सुनवाई कर रही थी। यह याचिका हमीरपुर के रहने वाले फैमुद्दीन एवं अन्य की ओर से दायर की गई है।
पढ़ें पूरी खबर…
4. आजम की जौहर यूनिवर्सिटी पर अभी बुलडोजर नहीं चलेगा, 28 जुलाई को होगा फैसला

रामपुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को मामूली राहत मिल गई है। आजम खान ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जिस IAS अफसर आन्जनेय सिंह को तनखैय्या कहा था, मंगलवार को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट उन्हीं के पास पहुंचा है।
आन्जनेय सिंह मुरादाबाद के कमिश्नर और रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के अध्यक्ष हैं। साथ ही, अपीलीय अधिकारी भी हैं।
28 जुलाई को अपील पर फैसला: RDA के उपाध्यक्ष यानी डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने 15 जुलाई को यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। कमिश्नर की अदालत ने सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख तय की है। यानी तब तक RDA को अपनी कार्रवाई टालनी पड़ सकती है।
पढ़ें पूरी खबर…
5. अमिताभ बच्चन की सर्जरी हुई, ब्लॉग में ICU का जिक्र, लिखा- जो डटे रहते हैं, वे चैंपियन

अमिताभ बच्चन की सर्जरी हुई। उन्होंने अपने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी और आईसीयू का जिक्र किया। यह नहीं बताया कि वह कब, किस अस्पताल में, कितने दिन और क्यों भर्ती थे। मई में भी उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आई थीं।
अमिताभ ने लिखा- घर वापसी का मुश्किल दौर: अस्पताल से घर वापसी का दौर मुश्किल होता है। कुछ लोग इसका बहादुरी से सामना करते हैं। कुछ हार मान लेते हैं। जो लोग हिम्मत नहीं छोड़ते और डटे रहते हैं, वे हमेशा चैंपियन बने रहते हैं। हर इंसान की अपनी-अपनी पसंद होती है।

पूरी खबर पढ़ें…
6. सुप्रीम कोर्ट की सोनम रघुवंशी को सरेंडर की सलाह दी, पूछा- गिरफ्तारी का कारण नहीं बताने का मुद्दा पहले क्यों नहीं उठाया

सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी को सलाह दी है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने कहा कि सोनम चाहे तो मेघालय सरकार की अपील पर कोर्ट उनकी दलीलें सुनकर अंतिम आदेश दे सकती है या सोनम अभी सरेंडर करे, ताकि जांच एजेंसियां पूछताछ कर सकें। इस दौरान उसकी जमानत पर भी विचार किया जा सकेगा।

पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. इंटरनेशनल: नेपाल में एक रुपए के सिक्के से विवादित-नक्शा नहीं हटेगा:इसमें भारत के इलाकों को अपना दिखाया; नई डिजाइन का प्रस्ताव लौटाया (पूरी खबर पढ़ें)
2. बिजनेस: मारुति की कारें अगस्त से ₹30,000 तक महंगी हो जाएंगी: 2 महीने में दूसरी बार कीमतें बढ़ाईं, कंपनी बोली- इनपुट कॉस्ट बढ़ने से फैसला लिया (पूरी खबर पढ़ें)
3. इंटरनेशनल: हूती विद्रोहियों की धमकी, भारत-चीन के टैंकरों ने रास्ता बदला:सऊदी से तेल ला रहे थे; होर्मुज बंद होने पर यह रूट चुना था (पूरी खबर पढ़ें)
4. मध्य प्रदेश: पेपर लीक पर कांग्रेस का CM चैंबर के सामने धरना:सिंघार बोले- युवाओं के मुद्दों से भाग रही सरकार; हंगामे के बीच MP में UCC बिल पास (पूरी खबर पढ़ें)
5. स्पोर्ट्स: सिंधु ने कमबैक का क्रेडिट विराट को दिया: लिखा- वे मिले और कुछ समझाया, इससे नजरिया बदला; सिंधु ने 2 साल बाद टूर्नामेंट जीता (पूरी खबर पढ़ें)
6. क्रिकेटर: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप: कोलकाता हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के आदेश दिए; डिवाइस जब्त करने को कहा (पूरी खबर पढ़ें)
7. हरियाणा: किसानों का दिल्ली कूच स्थगित: दो मांगों पर सहमति बनी, हरियाणा में बॉर्डर सील; कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर 4 किमी लंबा जाम (पूरी खबर पढ़ें)
8. एंटरटेंमेंट: एक्टर पीयूष मिश्रा के साथ हादसा, हाथ फ्रैक्चर हुआ: बाथरूम में फिसलकर गिरे, डायरेक्टर बोले- बेड से भी नहीं उठ पा रहे एक्टर (पूरी खबर पढ़ें)
9. बिहार: अवध ओझा का फैजल खान को जवाब,मैं-राजा ही बनाता हूं: कहा- गुस्से में ज्यादा बोल गए, फिर गलती की; कोचिंग में खान सर जमकर नाचे (पूरी खबर पढ़ें)
10. एंटरटेंमेंट: CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद: बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की पुलिस से बहस भी हुई (पूरी खबर पढ़ें)
11. उत्तर प्रदेश: होमगार्ड का बेटा पाकिस्तानी एजेंट निकला:धमाके के लिए विस्फोटक जुटा रहा था; पिता बोले- अगर दोषी तो कड़ी सजा मिले (पूरी खबर पढ़ें)
😲 खबर हटके…
सूखी सब्जी नहीं मिली, तो पति ने बुलाई पुलिस

पसंद की सब्जी नहीं मिलने पर युवक ने पुलिस को 5 बार कॉल करके पत्नी की शिकायत की। उसका कहना है कि पत्नी हररोज सिर्फ ग्रेवी वाली सब्जी बनाती, लेकिन उसे बिना ग्रेवी की सब्जी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. भास्कर एक्सप्लेनर: जंतर-मंतर न जाकर, पीएम आवास क्यों पहुंचे राहुल गांधी:क्या CJP का प्रोटेस्ट हाइजैक करने की कोशिश, आगे क्या होगा
2. आज का एक्सप्लेनर: क्या ‘कॉकरोचों’ को पीटना मोदी सरकार को महंगा पड़ेगा, 3 नई मुसीबतें; राहुल गांधी को धरने से उठाया, अब आगे क्या
3. ग्राउंड रिपोर्ट: हाथ तोड़ा-नाखून उखाड़े, सड़क पर खींचकर मार डाला: लोग बोले- ‘सतलुज’ देख याद आई पुलिस की दरिंदगी; OTT से हटी फिल्म गांव-गांव पहुंची
4. जरूरत की खबर: मानसून में रिस्की है ड्राइविंग: पहले गाड़ी के ये पार्ट्स चेक करें, सुरक्षा के 15 नियम याद रखें, 12 गलतियां न करें
5. भास्कर एक्सक्लूसिव: राम मंदिर के CEO का नाम संघ-सरकार फाइनल करेगी:40 दिन में 5500 लोगों के इंटरव्यू होंगे; जानिए सिलेक्शन प्रोसेस
6. राजस्थानी प्रेम कहानी: शेर की दहाड़ और पहेलियों से प्रेम की परीक्षा:हजारों राजकुमार हुए नाकाम, जानिए, राणा महेंद्र पर कैसे आकर्षित हुईं मूमल, एपिसोड-2
7. भास्कर एक्सक्लूसिव: पानी की मांग को लेकर क्या फिर होगा आंदोलन:लोग बोले-हमें लड़ाने का काम सरकारों ने किया; लिफ्ट योजना तय करेगी भविष्य; पार्ट-2
8. क्राइम फाइल्स: बॉयफ्रेंड के सामने गर्लफ्रेंड से गैंगरेप, अगले दिन मिलीं दोनों की लाशें; युवती के कपड़ों पर स्पर्म के धब्बे थे, कोई चश्मदीद गवाह नहीं मिला
9. एमपी एक्सप्लेनर: चिता आंदोलनकारियों पर जंतर-मंतर जैसा एक्शन: दिल्ली में वांगचुक, MP में भटनागर- क्या ये सिर्फ इत्तेफाक; केन-बेतवा प्रोटेस्ट की पूरी कहानी
🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…