![]()
नोएडा में 6 जून तक हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहेगा। नमी की मात्रा 70 प्रतिशत रहेगी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक बना रहेगा। ऐसे में लोगों को रात में थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं 40 डिग्री के ऊपर का टार्चर नहीं झेलना होगा। इस दौरान 4 और 5 जून को तेज आंधी करीब 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभवना व्यक्ति की गई। जिसमें गरज के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी। तीन जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर बाद बारिश की संभावना है। ऐसे में मौसम बेहतर हो सकता है। अभी तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि तपिश से लोगों को राहत है। आईएमडी ने बताया कि पहाड़ों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। हालांकि असर आंशिक होने की वजह से यहां तेज बारिश नहीं होगी। 7 और 8 जून को मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
Source link
नोएडा में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस:दोपहर बाद बदलेगा मौसम, हो सकती है बारिश, नमी की मात्रा 70 प्रतिशत