यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश, राजस्थान-एमपी में ओले गिरे:नोएडा में 400 पेड़ उखड़े; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत
देश के 11 राज्यों में गुरुवार को आंधी के साथ बारिश हुई। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरलम, तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश हुई। एमपी के भोपाल में 70kmph की रफ्तार से आंधी-बारिश और ओले गिरे। बिहार के भागलपुर में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत हो…