नौतपा में महज पांच दिन तपा कानपुर:बीते 24 घंटे में 3.8 डिग्री बढ़ा तापमान, फिलहाल शाम से सुबह तक रहेगी राहत


25 मई से शुरू हुआ नौतपा इस बार पूरी तरह तपता नजर नहीं आया। नौ दिनों के इस विशेष मौसम चक्र में शहर महज पांच दिन ही भीषण गर्मी की चपेट में रहा, जबकि चार दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण लोगों को राहत मिली। हालांकि नौतपा के अंतिम दिन मंगलवार को एक बार फिर तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। आने वाले 48 घंटों में दिन में तेज धूप व शाम को बादल छाने की संभावना है। तेज धूप से लोग रहे बेहाल बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और पारा 39.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर के समय निकली तेज धूप के चलते लोग बेहाल नजर आए। गर्मी से बचने के लिए अधिकांश लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों से निकले। हालांकि दोपहर बाद अचानक बादल छाने और शाम को हवाएं चलने से मौसम में ठंडक घुल गई। नौतपा में ही पड़ा सीजन का सबसे गर्म दिन इस बार नौतपा के शुरुआती चार दिन काफी गर्म रहे। 27 मई को नौतपा के तीसरे दिन अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके बाद 28 मई की रात हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। 29 मई से एक जून तक अधिकतम तापमान 34.9 से 36.2 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शर्बत बांटकर लोगों ने दिलाई राहत मंगलवार को दोपहर में तेज धूप के कारण सड़कों पर निकलने वाले लोग गर्मी से परेशान दिखे। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने राहगीरों को शर्बत पिलाकर राहत पहुंचाई। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर भी दोपहर के समय भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। 5 जून तक बारिश और आंधी की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। 5 जून तक बादल छाने, तेज हवाएं चलने तथा कहीं-कहीं आंधी और बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी के आसार फिलहाल कम हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कैस्पियन सागर से नमी आने की वजह से आंधी, बारिश व बादल छा रहे हैं। फिलहाल आने वाले 48 घंटों में दोपहर मे तेज धूप निकलने व शाम से सुबह तक मौसम राहत भरा रहने की संभावना है। दिन में बादल छाने से धूप थोड़ी नरम रह सकती है। छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है।
नौतपा के दिनों का तापमान
दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम
25 मई 27.0 43.0 26 मई 26.6 43.0 27 मई 25.8 44.3
28 मई 28.0 44.2
29 मई 21.2 35.3
30 मई 21.4 34.9
31 मई 23.4 36.2
01 जून 22.8 35.2 02 जून 23.6 39.0 (सोर्स – सीएसए)
मौसम पूर्वानुमान
दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम
03 जून 25.0 39.0
04 जून 26.0 40.0
05 जून 26.0 40.0
06 जून 27.0 41.0
07 जून 27.0 41.0 08 जून 27.0 41.0
(सोर्स – आईएमडी)
बीते सालों का तापमान
वर्ष – अधिकतम – न्यूनतम
2015 39.4 25.5
2016 37.8 27.3
2017 38.9 27.2
2018 39.8 27.5
2019 39.7 26.8
2020 35.0 26.4
2021 35.7 26.8
2022 40.7 27.2
2023 37.8 26.8
2024 40.8 28.4
2025 37.7 27.0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *