Skip to content
Tuesday, September 15, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • हाईकोर्ट ने इंडियन ओवरसीज बैंक पर लगाया 50 हजार का:बिना कारण खाता फ्रीज करने पर कोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी
  • uttar pradesh

हाईकोर्ट ने इंडियन ओवरसीज बैंक पर लगाया 50 हजार का:बिना कारण खाता फ्रीज करने पर कोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी

rrshuklaji@gmail.com5 months ago01 mins


इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने इंडियन ओवरसीज बैंक पर 50 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। यह हर्जाना बैंक द्वारा बिना पर्याप्त कारण के एक खाता फ्रीज करने के मामले में लगाया गया है। न्यायालय ने कहा कि बैंक का कार्य एक ट्रस्टी के रूप में है, न कि जांच एजेंसी की तरह खातों पर रोक लगाना। बैंक को यह राशि चार सप्ताह के भीतर खाताधारक को देनी होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति अवधेश कुमार चौधरी की पीठ ने मेसर्स एसए इंटरप्राइजेज की याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। याची फर्म मछली पालन से जुड़ी मशीनरी का कारोबार करती है। फर्म के खाते में 16 जनवरी 2026 को आरटीजीएस के माध्यम से 23 लाख रुपये जमा हुए थे। बैंक ने यह कहते हुए खाता फ्रीज कर दिया था कि फर्म की घोषित वार्षिक आय 5.76 लाख रुपये है, ऐसे में 23 लाख रुपये की बड़ी रकम संदिग्ध प्रतीत होती है। बैंक ने न्यायालय में इसे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताया, लेकिन न्यायालय ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि जब तक पुलिस, ईडी या सीबीआई जैसी किसी सक्षम जांच एजेंसी की ओर से कोई औपचारिक निर्देश न हो, तब तक बैंक अपने स्तर पर किसी का खाता सीज नहीं कर सकती है। न्यायालय ने यह भी कहा कि खातों को मनमाने ढंग से फ्रीज करने से न केवल कारोबार प्रभावित होता है, बल्कि खाताधारक की साख और आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।

Source link

Tagged: 50000 Fine Account Freeze Allahabad High Court Bank Fine Banking News Court Order Indian Overseas Bank Lucknow Bench

Post navigation

Previous: पुरानी रंजिश में ठेकेदार को लोहे की रॉड से पीटा:ग्वालटोली में जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपी
Next: कोर्ट का समय बर्बाद करने पर 50 हजार रुपये जुर्माना:आदेश के बाद भी कोर्ट में मौजूद न रहने पर तल्ख टिप्प्णी के साथ आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान:17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

rrshuklaji@gmail.com3 minutes ago 0

महराजगंज अस्पताल में बढ़े बुखार-डायरिया के मरीज:मौसम बदलने से ओपीडी में भीड़, गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा

rrshuklaji@gmail.com20 minutes ago 0

फतेहपुर में बढ़ा गंगा का जलस्तर:डीएम-एसपी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, राहत व्यवस्था के निर्देश

rrshuklaji@gmail.com36 minutes ago 0

उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे:बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी भी दुश्वारियां, दुर्गंध से बढ़ी परेशानी

rrshuklaji@gmail.com50 minutes ago 0

Trending News

sports
बाबर सात साल बाद डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लौटेंगे:प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में खेलेंगे, पाकिस्तान बोर्ड से खुद किया था रिक्वेस्ट

Recent Posts

  • बाबर सात साल बाद डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लौटेंगे:प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में खेलेंगे, पाकिस्तान बोर्ड से खुद किया था रिक्वेस्ट
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान:17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
  • AI Threat To Humanity & Human Extinction Risk
  • NDA के 3 सहयोगी दलों ने UCC का समर्थन किया:बिहार में JDU का विरोध; शाह बोले थे- 2029 तक 21 राज्यों में UCC लागू होगा
  • महराजगंज अस्पताल में बढ़े बुखार-डायरिया के मरीज:मौसम बदलने से ओपीडी में भीड़, गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.