Skip to content
Saturday, August 1, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • हाईकोर्ट ने इंडियन ओवरसीज बैंक पर लगाया 50 हजार का:बिना कारण खाता फ्रीज करने पर कोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी
  • uttar pradesh

हाईकोर्ट ने इंडियन ओवरसीज बैंक पर लगाया 50 हजार का:बिना कारण खाता फ्रीज करने पर कोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी

rrshuklaji@gmail.com3 months ago01 mins


इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने इंडियन ओवरसीज बैंक पर 50 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। यह हर्जाना बैंक द्वारा बिना पर्याप्त कारण के एक खाता फ्रीज करने के मामले में लगाया गया है। न्यायालय ने कहा कि बैंक का कार्य एक ट्रस्टी के रूप में है, न कि जांच एजेंसी की तरह खातों पर रोक लगाना। बैंक को यह राशि चार सप्ताह के भीतर खाताधारक को देनी होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति अवधेश कुमार चौधरी की पीठ ने मेसर्स एसए इंटरप्राइजेज की याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। याची फर्म मछली पालन से जुड़ी मशीनरी का कारोबार करती है। फर्म के खाते में 16 जनवरी 2026 को आरटीजीएस के माध्यम से 23 लाख रुपये जमा हुए थे। बैंक ने यह कहते हुए खाता फ्रीज कर दिया था कि फर्म की घोषित वार्षिक आय 5.76 लाख रुपये है, ऐसे में 23 लाख रुपये की बड़ी रकम संदिग्ध प्रतीत होती है। बैंक ने न्यायालय में इसे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताया, लेकिन न्यायालय ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि जब तक पुलिस, ईडी या सीबीआई जैसी किसी सक्षम जांच एजेंसी की ओर से कोई औपचारिक निर्देश न हो, तब तक बैंक अपने स्तर पर किसी का खाता सीज नहीं कर सकती है। न्यायालय ने यह भी कहा कि खातों को मनमाने ढंग से फ्रीज करने से न केवल कारोबार प्रभावित होता है, बल्कि खाताधारक की साख और आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।

Source link

Tagged: 50000 Fine Account Freeze Allahabad High Court Bank Fine Banking News Court Order Indian Overseas Bank Lucknow Bench

Post navigation

Previous: पुरानी रंजिश में ठेकेदार को लोहे की रॉड से पीटा:ग्वालटोली में जान से मारने की धमकी देकर भागे आरोपी
Next: कोर्ट का समय बर्बाद करने पर 50 हजार रुपये जुर्माना:आदेश के बाद भी कोर्ट में मौजूद न रहने पर तल्ख टिप्प्णी के साथ आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

दो बाइक चोर गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद:स्वाट, सर्विलांस और साहिबाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

rrshuklaji@gmail.com1 minute ago 0

प्रतापगढ़ में बाइक-स्कूटी भिड़ंत में अधिवक्ता की मौत:चिलबिला-महुली रोड पर दो युवक गंभीर घायल

rrshuklaji@gmail.com16 minutes ago 0

गोरखपुर में सावन के चारों सोमवार बदला रहेगा ट्रैफिक:रविवार सुबह 6 बजे से डायवर्जन, शिवालयों के रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

rrshuklaji@gmail.com31 minutes ago 0

थानेदार लाइन हाजिर, दरोगा सस्पेंड:सिपाहियों पर भी होगा एक्शन, हत्यारोपी को फर्जी नाम से जेल भेजा था

rrshuklaji@gmail.com46 minutes ago 0

Trending News

india
Union Cabinet Meeting Decisions | PM Modi Samudra Manthan Yojana Launch

Recent Posts

  • Union Cabinet Meeting Decisions | PM Modi Samudra Manthan Yojana Launch
  • दो बाइक चोर गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद:स्वाट, सर्विलांस और साहिबाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • प्रतापगढ़ में बाइक-स्कूटी भिड़ंत में अधिवक्ता की मौत:चिलबिला-महुली रोड पर दो युवक गंभीर घायल
  • गोरखपुर में सावन के चारों सोमवार बदला रहेगा ट्रैफिक:रविवार सुबह 6 बजे से डायवर्जन, शिवालयों के रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद
  • Supreme Court on Stray Cattle Accidents: Compensation Rules Mandated

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.