Banswara Violence LIVE Photos Update; Murder Protest Stone Pelting

बांसवाड़ा जिले के टामटिया गांव में रविवार रात हुए बवाल के बाद आज भी तनाव है। ग्रामीण सोमवार सुबह से ही मोटा गांव थाने में पहुंचने लगे।

.

वारदात वाली जगह 4 थानों की पुलिस तैनात की गई। बांसवाड़ा शहर से रिजर्व फोर्स भी भेजी गई। बाहर से आने वाले लोगों को गांव में आने से रोका गया।

दरअसल, रविवार रात टामटिया गांव में प्रेम-प्रसंग के विवाद में एक युवक की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। वारदात से गुस्साए युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया था।

30 से ज्यादा घरों में आग लगा दी गई, पथराव भी हुआ।

लड़की के भाई का मर्डर

जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष एक की गांव के अलग-अलग जातियों के हैं। जिस युवक की हत्या हुई है, उसकी बहन और दूसरी पक्ष के युवक के बीच प्रेम-प्रसंग था।

भाई ने पहले भी हमला करने वाले युवक को उसकी बहन से दूर रहने की हिदायत थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में एक अप्रैल को भी विवाद हुआ था।

दावा किया जा रहा है कि भाई की टोकाटाकी से नाराज आरोपी ने लड़की के भाई की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी।

गांव के बाहर ही पुलिसवालों को रोका

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हत्या की जानकारी के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को गांव में नहीं घुसने दिया।

मोटा गांव के थानाधिकारी ने बताया कि हम लोग पहुंचे तो वहां एक घर में आग लगी थी। हमें भी आग बुझाने के लिए रोक दिया गया था। इसके बाद इन्होंने कई घरों में आग लगा दी थी। रास्ते में लकड़ियां रखकर रास्ता भी रोक दिया था।

विवाद से जुड़े फोटो …

रविवार रात को टामटिया गांव में घरों को आग लगाने के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। कई लोग गांव छोड़कर भी भाग गए हैं।

रविवार रात को टामटिया गांव में घरों को आग लगाने के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। कई लोग गांव छोड़कर भी भाग गए हैं।

टामटिया गांव में सोमवार सुबह से सन्नाटा है। यहां जगह-जगह आगजनी के निशान दिख रहे हैं।

टामटिया गांव में सोमवार सुबह से सन्नाटा है। यहां जगह-जगह आगजनी के निशान दिख रहे हैं।

जिला प्रशासन के अधिकारी आज सुबह से ग्रामीणों के साथ बात कर रहे हैं। दोनों गांवों के लोगों से समझाइश की जा रही है।

जिला प्रशासन के अधिकारी आज सुबह से ग्रामीणों के साथ बात कर रहे हैं। दोनों गांवों के लोगों से समझाइश की जा रही है।

टामटिया गांव के लोग सुबह ग्रुप बनाकर थाने पहुंचे। थाने के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

टामटिया गांव के लोग सुबह ग्रुप बनाकर थाने पहुंचे। थाने के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

सोमवार सुबह से टामटिया गांव के बाहर फोर्स तैनात है। यहां बाहरी लोगों की एंट्री बंद है।

सोमवार सुबह से टामटिया गांव के बाहर फोर्स तैनात है। यहां बाहरी लोगों की एंट्री बंद है।

….

विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

लड़की से मिलने पहुंचे लड़के की गर्दन काटी,2-गांवों में बवाल:आगजनी में 10 से ज्यादा घर फूंके, पथराव में कई घायल, पुलिस पर भी हमला

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.