रायबरेली में तालाब की जमीन से अवैध कब्जे हटे:हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने 8 मकान गिराए, डीएम से अपील के बाद 7 को मिली राहत


रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कंडोरा गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद राजस्व विभाग ने तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों को गिराना शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर कुल 15 मकानों को गिराया जाना था, जिनमें से 8 मकानों पर आज कार्रवाई की गई। शेष 7 लोगों को जिलाधिकारी के समक्ष अपील करने के बाद फिलहाल राहत मिली है। इसे रायबरेली के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। बताया गया है कि तालाब की जमीन पर बने लगभग 125 मकानों के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं। राजस्व विभाग द्वारा नाप-जोख के बाद जिन लोगों की जमीन तालाब क्षेत्र में पाई गई, उन्हीं के खिलाफ अवैध अतिक्रमण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *