![]()
आगरा के नवागत DM मनीष बंसल ने माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग का प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि 40 राजकीय माध्यमिक विद्यालय,109 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय,02 संस्कृत माध्यमिक विद्यालय एवं 796वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित है। जनपद में 165 सीबीएसई एवं आईसीएससी बोर्ड के स्कूल तथा 1112 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न वित्तीय वर्ष में स्वीकृत बृहद निर्माण कार्य, बाउंड्रीबॉल, स्वच्छ पेयजल, प्रयोगशालाओं, अतिरिक्त कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, बालक बालिकाओं हेतु पृथक शौचालय ब्लॉक्स आदि पैरामीटर्स पर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बाउंड्रीबॉल निर्माण हेतु द्वितीय किस्त भी जारी करने के बाद भी निर्माण पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। और उपस्थित प्रधानाचार्यों को भी निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए तथा आगामी बैठक में कार्यदाई संस्था को भी उपस्थित रहने को निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि पीएम राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज में मिनी स्टेडियम हेतु रुपया 492 लाख के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 216 लाख की धनराशि शासन स्तर से नामित कार्यदाई संस्था यूपी सिडको को अवमुक्त की गई है। जिलाधिकारी ने मिनी स्टेडियम का अभी तक कार्य प्रारंभ न होने पर नाराजगी व्यक्त की। तथा अविलंब टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण का शुभारंभ कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा नवीन शिक्षा संकुल भवन के निर्माण कार्य की भी स्वीकृति प्राप्ति हुयी है। इस हेतु स्वीकृत धनराशि रू0-1609.19 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में धनराशि रू0-300 लाख शासन द्वारा नामित कार्यदायी संस्था यूपी पीसीएल आगरा को अवमुक्त की गयी है। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया है कि विस्तृत आगणन तकनीकी स्वीकृति (टी०एस०) हेतु मुख्यालय भेजा गया है। शीघ्र ही टेण्डर की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों का अविलंब कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए
Source link
आगरा मिनी स्टेडियम निमार्ण कार्य में देरी,DM ने जताई नाराजगी:25 विद्यालयों की बाउंड्रीबॉल न बनने पर अधिकारियों को लगाई फटकार, कार्य जल्द कराने के दिए निर्देश