14 सितंबर को लॉन्च होंगी नैमिषनगर और वरुण विहार योजना:सीतापुर रोड और आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होंगी योजनाएं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे योजनाओं का शुभारंभ


लखनऊ में एलडीए की दो बहुप्रतीक्षित आवासीय योजनाओं नैमिषनगर और वरुण विहार की लॉन्चिंग अब 14 सितंबर को होगी। दोनों योजनाओं के विकसित होने से चार लाख से अधिक आबादी को आवासीय सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि दोनों योजनाओं में जमीन की कीमत करीब 2,800 रुपये प्रति वर्गफीट तक रखने की तैयारी है। सीतापुर रोड और आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे होगा विकास नैमिषनगर आवासीय योजना सीतापुर रोड के किनारे, जबकि वरुण विहार योजना आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित की जाएगी। दोनों योजनाओं में आवासीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दोनों परियोजनाओं का रेरा में पंजीकरण भी पूरा हो चुका है। अलीगंज अग्निकांड के बाद टल गया था लॉन्चिंग कार्यक्रम एलडीए की ओर से दोनों योजनाओं को पहले 30 जून को लॉन्च करने की तैयारी थी, लेकिन 22 जून को अलीगंज की अवैध इमारत में हुए अग्निकांड के बाद प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब एलडीए ने 14 सितंबर को दोनों योजनाओं की लॉन्चिंग की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे योजनाओं का शुभारंभ एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, दोनों आवासीय योजनाओं को 14 सितंबर को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा। लॉन्चिंग के बाद योजनाओं में आवासीय भूखंडों के आवंटन और बिक्री की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *