![]()
लखनऊ के महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी के शहीद भगत सिंह तरणताल में 64वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। पानी में तैराकों की गति और मैदान में धावकों का दमखम दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रदेशभर के पुलिस खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। दूसरे दिन के तैराकी मुकाबलों में लखनऊ और मेरठ जोन का दबदबा स्पष्ट दिखा। पुरुष वर्ग में लखनऊ जोन के विश्वनाथ साहनी ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल और 200 मीटर बटर फ्लाई में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। मेरठ जोन के रोहित शर्मा ने 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बैक स्ट्रोक में लखनऊ के अवध नरेश यादव विजेता रहे, जबकि 4×100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में मेरठ जोन की टीम ने जीत दर्ज की। अनामिका साहनी ने स्वर्ण पदक जीता महिला वर्ग में भी प्रतियोगिताएं रोमांचक रहीं। लखनऊ की अनामिका साहनी ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल और 200 मीटर बटर फ्लाई में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। मेरठ की रिया वर्मा ने 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, प्रयागराज जोन की मुस्कान पटेल ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक में शानदार जीत दर्ज की। दोनों वर्गों में मेरठ जोन दूसरे स्थान पर रहा क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन का एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला। पुरुष वर्ग में आशीष पाल, पंकज कुमार, चंदन भारद्वाज और सुजीत यादव की टीम ने 14 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में ममता पाल, शिल्पी यादव, रीना पटेल और प्रेमलता की टीम ने 19 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया। दोनों वर्गों में मेरठ जोन दूसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जोनों से कुल 425 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 355 पुरुष और 70 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। आयोजन सचिव और 35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अमित कुमार ने बताया कि सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Source link
64वीं पुलिस तैराकी, लखनऊ-मेरठ जोन ने जीते पदक:क्रॉस कंट्री में प्रयागराज का दबदबा, 11 जोन के 425 खिलाड़ी शामिल