मेरठ में 23 पुलिसकर्मियों के तबादले:दो इंस्पेक्टर और 21 सब इंस्पेक्टर शामिल, कई थानों-चौकियों में मिली नई जिम्मेदारी


मेरठ में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ती ने शनिवार को 23 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए है इनमें दो इंस्पेक्टर और 21 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। आदेश के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह को कावड़ सेल से संबद्ध चुनाव सेल संबंध किया गया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस में तैनात किया गया है। सब इंस्पेक्टर लाला राम शर्मा को कावड़ सेल से थाना सरूरपुर में एसएसआई बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को चौकी खड़ौली से हटाकर चौकी हाईवे, थाना कंकरखेड़ा भेजा गया है। विपिन कुमार पाण्डेय को चौकी प्रभारी फफूंडा, थाना लोहियानगर से थाना सिविल लाइन में तैनाती दी गई है। विनय कुमार को थाना गंगानगर से चौकी खड़ौली, थाना कंकरखेड़ा का प्रभारी बनाया गया है। मुनेश सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सकौती, थाना दौराला और महाराज सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी फफूंडा, थाना लोहियानगर भेजा गया है। दिलीप सिंह सेंगर को थाना सिविल लाइन से चौकी प्रभारी मंडी, थाना टीपी नगर बनाया गया है। प्रमोद कुमार को चौकी प्रभारी अंबेडकर चौक, थाना कंकरखेड़ा से एसएसआई थाना मेडिकल और अजब सिंह को एसएसआई थाना मेडिकल से चौकी प्रभारी अंबेडकर चौक भेजा गया है। आकाश मीणा को थाना सिविल लाइन से चौकी प्रभारी जैदी फार्म, थाना नौचंदी और पुनीत पाण्डेय को वहां से थाना लोहियानगर भेजा गया है। हिमांशु मलिक को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी इस्लामाबाद, थाना लिसाड़ी गेट बनाया गया है। योगेश कुमार को थाना परतापुर से चौकी प्रभारी लोटी, थाना मुंडाली भेजा गया है। मोहित सक्सेना को थाना किठौर से पुलिस लाइन, जबकि रोहित कुमार को थाना भावनपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है। लक्ष्मी को मिशन शक्ति केंद्र हस्तिनापुर और आरती चौधरी को मिशन शक्ति केंद्र, थाना रेलवे रोड की जिम्मेदारी दी गई है। धर्मवीर सिंह को थाना बहसूमा से साइबर हेल्प डेस्क, थाना साइबर भेजा गया है। राघव रंजन को थाना परतापुर से झुग्गी-झोपड़ी सेल और जितेंद्र कुमार को झुग्गी-झोपड़ी सेल से भेजा गया है। वही दिव्या चौधरी का पूर्व स्थानांतरण आदेश निरस्त करते हुए उन्हें महिला हेल्प डेस्क, एसएसपी कार्यालय के दिए आदेश है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *