रुद्रपुर में लेखपालों का विरोध प्रदर्शन:थाना समाधान दिवस पर काली पट्टी बांधकर काम करते रहे लेखपाल


उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे कार्य बहिष्कार के क्रम में शनिवार को रुद्रपुर तहसील के लेखपालों ने थाना समाधान दिवस पर हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित कराया। खपाल संघ के अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकेत दिया। लेखपाल विभिन्न मांगों को लेकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं। उनका कहना है कि शासन स्तर पर मांगों के संबंध में ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए। राजस्व कार्य प्रभावित होने की आशंका लेखपालों के आंदोलन से राजस्व विभाग के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। इससे लोगों को आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए परेशानी हो सकती है। इस दौरान देवेंद्र त्रिपाठी, देवनाथ, संकट मोचन चतुर्वेदी, योगेंद्र तिवारी, सुनील कुमार, मिथिलेश कुमार, बबीता और मदेशिया सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *