Hathras Cold Storage Accident | High Tension Line Electrocution Death

हाथरस2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कोल्ड स्टोरेज में करंट लगने से मजदूर की मौत। - Dainik Bhaskar

कोल्ड स्टोरेज में करंट लगने से मजदूर की मौत।

हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र में गांव छोड़ा गढ़ुआ में एक कोल्ड स्टोरेज में आज शनिवार की सुबह 9:00 के लगभग हादसा हुआ। विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग झुलस गए, एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सलाबुद्दीन (30) पुत्र शेर खान इसी गांव का रहने वाला था। वह अपने भाई अजीज, कालू और जीशान के साथ कोल्ड स्टोरेज पर काम करता था। मालिक के कहने पर ये चारों एक पहियों वाली बड़ी सीढ़ी धक्का मारते हुए ले जा रहे थे।

चारों को करंट लगा और वे गिर गए

उन्होंने ध्यान नहीं दिया, सीढ़ी हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे चारों को करंट लगा और वे गिर गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। कालू को अलीगढ़ भेजा गया, बाकी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में सलाबुद्दीन को मृत बताया गया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *