54Kg Laddu Wishes Yogi Ji 54

पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर बलिया के हलवाई भूलन गुप्ता (46) ने 54 किलो का लड्डू बनाया। उसपर लिखा- हैप्पी बर्थडे योगीजी। वहीं, बांसडीह के रहने वाले रेत कलाकार रूपेश सिंह (40) ने रेत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आकर्षक तस्वीर उकेरी।

सीएम को देशभर से शुभकामनाएं मिली रही हैं। सीएम के जन्मदिन पर की गई इस अनूठी प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

बांसडीह के रहने वाले रेत कलाकार रूपेश सिंह ने रेत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आकर्षक तस्वीर उकेरी।

बांसडीह के रहने वाले रेत कलाकार रूपेश सिंह ने रेत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आकर्षक तस्वीर उकेरी।

रूपेश और भूलन ने मिलकर 54 किलो का लड्डू तैयार किया।

रूपेश और भूलन ने मिलकर 54 किलो का लड्डू तैयार किया।

रूपेश ने लड्डू पर लिखा- हैप्पी बर्थडे योगी जी।

रूपेश ने लड्डू पर लिखा- हैप्पी बर्थडे योगी जी।

54 किलो का एक लड्डू बनाने में लगे 14 घंटे

बलिया के स्थानीय मिठाई व्यवसायी भूलन गुप्ता (46) ने बताया कि उन्होंने जीवन में पहली बार 54 किलो एक लड्डू बनाया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री के 54वें जन्मदिन पर यह लड्डू तैयार करने का मौका मिला।

भूलन गुप्ता ने बताया कि लड्डू तैयार करने में करीब 10 किलो बेसन, 25 किलो चीनी और 10 से 12 किलो तेल का उपयोग किया गया। इसे बनाने में पूरे 14 घंटे लग गए। इस लड्डू को बनाने का ऑर्डर रूपेश सिंह ने ही भूलन गुप्ता को दिया था।

भूलन पिछले 28 वर्षों से मिठाई बनाने का कार्य कर रहे हैं। भूलन ने बताया कि रेत कलाकार रूपेश सिंह के ऑर्डर पर उन्होंने पहली बार 54 किलो का लड्डू बनाया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता भी यही कार्य करते थे। हम पांच भाई हैं, जिनमें से दो भाई अपनी-अपनी दुकानों पर मिठाई बनाने का काम करते हैं।

भूलन ने बताया कि उन्होंने पहली बार 54 का किलो का लड्डू बनाया है।

भूलन ने बताया कि उन्होंने पहली बार 54 का किलो का लड्डू बनाया है।

रेत कला से बनाई अलग पहचान

रेत कलाकार रूपेश सिंह ने सीएम को एक अलग अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने सीएम की तस्वीर रेत पर उकेरी। इससे पहले भी वह अपनी रेत कलाकृतियों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों को प्रदर्शित कर चुके हैं।

रूपेश कला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी सराहना मिल चुकी है। रूपेश ने बताया कि उन्होंने काशी विद्यापीठ से फाइन आर्ट्स की शिक्षा प्राप्त की है। उनका सपना अपनी रेत कला के माध्यम से देश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराना है।

यह वही लड्डू है। यह 54 किलो का है। इसे बनाने में 14 घंटे लगे हैं।

यह वही लड्डू है। यह 54 किलो का है। इसे बनाने में 14 घंटे लगे हैं।

लक्ष्य पूरा होने तक नहीं कटवाएंगे दाढ़ी-मूंछ

रूपेश सिंह ने बताया कि उन्होंने एक संकल्प लिया है कि जब तक अपनी कला के माध्यम से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान नहीं दिला देते, तब तक दाढ़ी और मूंछ नहीं कटवाएंगे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेताओं के कार्यों और अवसरों से प्रेरणा मिलती है।

————————————–

ये खबर भी पढ़ेंः-

‘हमने नल लगवाए, कोई टोटी चोरी कर रहा है’:ये कहकर मुस्कुराने लगे योगी, जन्मदिन पर समर्थकों ने खून से बधाई संदेश लिखा

लखनऊ में सीएम योगी ने कहा कि हमें पानी बचाने के लिए काम करना होगा। इसलिए हमने हर घर नल की योजना को बढ़ाया। पता चला कि कोई टोटी चोरी कर रहा है। कोई अन्य तरह से उसका नुकसान कर रहा है। खुला है तो खुला हुआ है। यह कहते हुए सीएम मुस्कुराने लगे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.