फर्रुखाबाद डीएम ने लोहिया अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण किया:सीएमओ रजिस्टर लेकर साथ चले, डॉक्टरों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी


फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टरों के न होने की शिकायतें अक्सर मिलती थीं। इसी वजह से गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान वह सबसे पहले सीएमएस के कमरे में पहुंचीं। उन्होंने यहां उपस्थिति पंजिका देखी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ उपस्थिति पंजिका लेकर डीएम के साथ कमरे से बाहर आ गए। सीएमएस के कमरे के ठीक सामने एक कमरे में डॉक्टर बैठे थे। डीएम ने उनसे ओपीडी के बारे में जानकारी ली और पूछा कि कितने मरीज आए थे। इसके बाद वह आगे बढ़ीं। इस दौरान एक डॉक्टर अपने कमरे में नहीं मिले। वहां स्वास्थ्यकर्मी गेट पर बैठे थे। डीएम ने उनसे डॉक्टर के बारे में पूछा, जिसके बाद सीएमओ ने रजिस्टर देखा। इसके बाद डीएम बराबर के कमरे में पहुंचीं। बताया गया कि यहां मरीजों की ड्रेसिंग की जाती है। इसके बाद डीएम आगे बढ़ीं तो एक महिला डॉक्टर मरीजों को देख रही थीं। डीएम को देखकर वह खड़ी हो गईं। इस पर डीएम ने कहा कि आप मरीज देखिए। उन्होंने सीएमओ को उपस्थिति पंजिका में डॉक्टर की हाजिरी देखने के निर्देश दिए। इसके बाद वह आगे बढ़ीं तो अपने कमरे में डॉक्टर मनोज पांडे मरीजों को देख रहे थे। फिर वह टेलीमेडिसिन के कमरे में पहुंचीं। यहां तीनों डॉक्टर मौजूद थे। उन्होंने सिस्टम को चलाकर देखा। बताया गया कि पोर्टल की गति धीमी है, ऐसे में सिस्टम खुलने में करीब 5 मिनट लगे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों का इलाज कैसे करते हैं, इसकी जानकारी ली। बाद में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दो दिन में यहां से कितने मरीजों ने इलाज लिया है, इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद वह ब्लड कलेक्शन सेंटर पर पहुंचीं। डीएम अंत में पैथोलॉजी कक्ष में पहुंचीं। यहां उन्होंने रिकॉर्ड्स की जांच की। इस दौरान उन्होंने यह भी जानकारी ली कि कौन-कौन सी जांचें होती हैं और कौन सी जांच नहीं हो पा रही है। डीएम लोहिया अस्पताल की ओपीडी में करीब 45 मिनट तक रहीं। इससे स्वास्थ्यकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *