![]()
कानपुर देहात में जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पांच साल के बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मासूम रविवार रात घर से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद उसका शव गांव के पास बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एक नामजद व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रात में घर से लापता हुआ था मासूम घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के देवीपुर डेरा गांव की है। गांव निवासी हुकम सिंह का पांच वर्षीय पुत्र सूर्यांश रविवार रात अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने पहले आसपास उसकी तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। कुछ समय बाद गांव के पास ही सूर्यांश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक नामजद आरोपी हिरासत में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे हत्या की साजिश है या किसी अन्य कारण से बच्चे की मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार क्षेत्राधिकारी सिकंदरा सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम सूर्यांश का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया गया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है। वहीं, परिजन घटना के जल्द खुलासे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Source link
5 साल के बच्चे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला:कानपुर देहात में घर से लापता था मासूम, एक आरोपी हिरासत में