जौनपुर में जमीन के नाम पर 23.20 लाख की ठगी:तीन सगे भाइयों समेत 6 पर केस, बैनामा नहीं होने पर लौटाने से किया इनकार


जौनपुर शहर कोतवाली पुलिस ने 23.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन पर जमीन का रजिस्टर्ड अनुबंध कर पैसे हड़पने का आरोप है। आरोपियों में तीन सगे भाई भी शामिल हैं। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हरईपुर स्थित भगवती कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जहांगीराबाद मोहल्ला निवासी तीन सगे भाई आगा अली, आगा हसन, आगा हुसैन उर्फ अब्बास मिर्जा और उनके परिवार के आगा जीशान उर्फ अब्बास मिर्जा, आगा फैजान उर्फ अब्बास मिर्जा व इमरान अब्बास मिर्जा ने उन्हें तारापुर स्थित एक जमीन बेचने का सौदा तय किया था। रजिस्टर्ड अनुबंध कर 32 लाख रुपये लिए वीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपियों ने जमीन का रजिस्टर्ड अनुबंध कर 32 लाख रुपये ले लिए थे। बाकी पांच लाख रुपये बैनामा के समय देने का तय हुआ था। इसी बीच उपजिलाधिकारी न्यायालय में चल रहे एक मुकदमे में समझौते के बाद वह जमीन किसी और के हिस्से में चली गई। जान से मारने की धमकी जब वीरेंद्र को यह बात पता चली और उन्होंने विरोध जताया, तो आरोपियों ने 8.80 लाख रुपये लौटा दिए। हालांकि, शेष 23.20 लाख रुपये नहीं लौटाए। पैसे मांगने पर आरोपी गालियां देते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कोतवाली प्रभारी अनीता सिंह ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी राहुल रंजन को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि छानबीन में मिले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *