UPPSC Selection Result | Deputy Dairy Development Officer Recruitment

प्रमोद यादव। प्रयागराज4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सोमवार को दुग्धशाला विकास विभाग में उप दुग्धशाला विकास अधिकारी के 06 रिक्त पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है।

आयोग के उपसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इन पदों के लिए विज्ञापन 8 मई, 2025 को जारी किया गया था। चयन के लिए साक्षात्कार 29 और 30 जुलाई, 2026 को आयोजित किए गए थे।

साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए कुल 38 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 32 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर 6 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए संस्तुत किया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों में अनारक्षित श्रेणी से हिमांशु कुमार सिंह, अर्पित कुमार और शुभम यादव शामिल हैं। अनारक्षित महिला श्रेणी में ममता कुमारी का चयन हुआ है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी से शुभम सिंह और मनोज कुमार को उपयुक्त पाया गया है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह चयन परिणाम माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद (लखनऊ खंडपीठ) में विचाराधीन स्पेशल अपील संख्या-233/2026 (भावना यादव व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य) में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *