![]()
मथुरा में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 की तैयारियों को गति देते हुए भूतेश्वर रोड स्थित मुकुंद धाम में महोत्सव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य मीडिया प्रभारी सचिन घी वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय का उद्घाटन नगर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह तथा प्रमुख उद्योगपति और समाजसेवी जयंती प्रसाद अग्रवाल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव महाराजा अग्रसेन जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज उत्थान और जन कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस वर्ष के जयंती महोत्सव को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन तथा नगर निगम की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल एवं मुख्य जयंती संयोजक किशोर मित्तल ने सभी अग्रबंधुओं से महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की कमान युवा साथियों को सौंपी गई है। युवा ऊर्जा और उत्साह के बल पर इस वर्ष की शोभायात्रा और मेला भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक व यादगार मिसाल कायम करेंगे। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अशोक बंसल एवं प्रधानमंत्री सुभाष अग्रवाल सिक्का ने कहा कि इस वर्ष जयंती का आयोजन अत्यंत दिव्य और भव्य रूप में मनाया जाएगा। पूरे समाज में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है और प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाने को तत्पर है। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन राजेंद्र प्रसाद हाथी वाले द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मेला संयोजक अंकित बंसल, गोवर्धन दास, नीनू मुकुट, अनिल नौहझील, शोभायात्रा संयोजक रोहित अग्रवाल, एटा पुष्पांजलि संयोजक मनोज अग्रवाल, कड़े वाले पत्रिका संपादक प्रवीण सर्राफ, हरिओम अग्रवाल, मांट वाले कृष्ण मुरारी सर्राफ, नेताजी महिला सभा से आशा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, शशि अग्रवाल तथा महावीर मित्तल, योगेश बंसल, कागजी राजकुमार अग्रवाल, रद्दी संदीप अडूकी, शिवकुमार अग्रवाल, हेमंत सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Source link
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का उद्घाटन:मथुरा में अग्रवाल समाज ने जयंती महोत्सव को भव्य बनाने का लिया संकल्प