![]()
भदोही के गोपीगंज थाने में प्रेम विवाह के बाद पति द्वारा साथ रखने से इनकार किए जाने से आहत एक महिला सोमवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला पति को मौके पर बुलाने और न्याय दिलाने की मांग कर रही थी। करीब एक घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस के समझाने और कानूनी कार्रवाई के आश्वासन पर वह सुरक्षित नीचे उतर आई। शाम 4 बजे टावर पर चढ़ी, मचा हड़कंप घटना गोपीगंज थाना क्षेत्र के किशुनदेवपुर गांव के पास की है। सोमवार शाम करीब 4 बजे महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर महिला को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही गोपीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। सास-ससुर को बुलाकर कराई गई बातचीत पुलिस ने महिला के सास-ससुर को मौके पर बुलाया और दोनों पक्षों से बातचीत कराई। काफी देर तक समझाने-बुझाने और मामले में विधिक कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद महिला शाम करीब 5 बजे टावर से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मई में हुई थी लव मैरिज महिला और गांव के एक युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों परिवारों की सहमति के बाद मई माह में थाने की मौजूदगी में मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया था। महिला का आरोप है कि शादी के करीब 15 दिन बाद उसका पति बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद ससुराल में उसके साथ कथित रूप से प्रताड़ना की जाने लगी। जब उसने पति से संपर्क किया तो उसने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।
कई बार थाने गई, नहीं मिला समाधान महिला का कहना है कि वह पति के साथ रहने और न्याय की मांग को लेकर कई बार थाने गई, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। इसी से परेशान होकर उसने अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ने जैसा कदम उठाया।
Source link
महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी:पति को बुलाने और न्याय की मांग पर अड़ी, आश्वासन के बाद उतरी