4505 वोटों के साथ अनुराग पांडेय पहले पायदान पर:यूपी बार कांउसिल चुनाव के पहले फेज की काउंटिंग पूरी, दूसरे नंबर पर लखनऊ के प्रशांत


यूपी बार काउंसिल के चुनाव में प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी हो गई। प्रथम वरीयता के मतों में 4505 वोट पाकर कानपुर के अनुराग पांडेय सबसे आगे है। इसके बाद अब द्वितीय चरण की मतगणना जल्द शुरू होगी। यूपी बार काउंसिल के 2025-26 के लिए चुनाव की मतगणना 24 मार्च से शुरू हुई थी। 25 जुलाई को प्रथम वरीयता की मतगणना पूरी हो गई। सबसे अंत में वाराणसी जिले की मतगणना समाप्त हुई है। अनुराग पांडेय ने बताया कि प्रथम वरीयता के 4505 मत पाकर वह पहले स्थान लगातार बने हैं। दूसरे स्थान पर लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल 4271 वोट और बुलंदशहर के शिवकिशोर गौड़ 3782 मत पाकर तीसरे स्थान पर हैं। इसी तरह क्रमश: चौथे स्थान पर प्रयागराज के देवेन्द्र मिश्र नगरहा को 3701 वोट, पांचवे बरेली के श्रीश कुमार मेहरोत्रा को 3434 वोट प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण की मतगणना जल्द प्रारंभ होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *