यूपीयूएमएस सैफई में प्रतिकुलपति की जिम्मेदारी बदली:प्रो. रमाकांत यादव को पद से हटाया, प्रो. आदेश कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार


सैफई के उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) में प्रतिकुलपति की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रमाकांत यादव को प्रतिकुलपति पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह चिकित्सा संकाय के संकायाध्यक्ष और रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आदेश कुमार को प्रतिकुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी अगले आदेश तक रहेगी। कुलपति ने जारी किया आदेश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजय सिंह ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, यह बदलाव कार्य परिषद की 17वीं बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर किया गया है। प्रो. रमाकांत यादव आठ साल से अधिक समय से प्रतिकुलपति के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। समितियों में निभाते रहेंगे जिम्मेदारी प्रतिकुलपति पद से हटाए जाने के बाद भी प्रो. रमाकांत यादव विश्वविद्यालय की उन समितियों में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे, जिनमें उन्हें अध्यक्ष या सदस्य के रूप में नामित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रतिकुलपति के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान दी गई सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *