39°C पहुंचा जिले का तापमान:प्रदेश के 32 जिलों में आधी और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश


आजमगढ़ में शनिवार को दोपहर तेज हवाओं के साथ ही जिले के आउटर वाले इलाकों में बारिश भी हुई थी। इसका असर सोमवार को भी रहा। सोमवार को तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अंदेशा जताया है। इसके साथ ही अगले 4 दिनों तक प्रदेश में तेज हवाओं के चलने के साथ ही मौसम कहीं साफ रहेगा तो कहीं बादल रहेंगे। हालांकि इस दौरान तापमान में चार से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जिला प्रशासन ने जारी किया हुआ है अलर्ट
हालांकि जिला प्रशासन ने 20 दिन पूर्व ही जिले की आम जनता से जरूरी काम न होने पर दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। इसके साथ ही लिक्विड ज्यादा से ज्यादा लेने की भी अपील की है। जिससे कि भीषण गर्मी के प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सके। मौसम बदलने पर भी जिला प्रशासन ने तेज हवाओं के चलने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *