![]()
वाराणसी के दालमंडी में सोमवार की अल सुबह ही ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। सुबह 7 बजे से पोकलैंड मशीन और बुलडोजर ने 5 मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। ये पांचो मकान वीडीए ने अवैध घोषित किए थे। इस दौरान दालमंडी में सन्नाटा देखने को मिला। ध्वस्तीकरण को देखते हुए एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। इस दौरान कहीं से विरोध नहीं दिखाई दिया और पोकलैंड मशीन और बुलडोजर से मकानों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई अब दिन भर चलेगी और पांचों मकानों को जमीदोज किया गया है। देखिये ध्वस्तीकरण की चार तस्वीरें… वीडीए के मकानों पर चला बुलडोजर एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया- वाराणसी के दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध घोषित किया गए पांच मकानों का ध्वस्तीकरण किया गया है। इन मकान मालिकों को पूर्व में नोटिस दी जा चुकी थी और मुनादी भी कराई गयी थी। सभी को मकान खाली करने का निर्देश था। जिसके बाद आज कार्रवाई की गयी है। 150 मकानों पर हुई कार्रवाई वाराणसी की दालमंडी में पीडब्ल्यूडी ने सड़क चौड़ीकरण के जद में आ रहे 181 भवनों को चिह्नित किया था। इनमे से अभी तक आज की कार्रवाई के बाद 150 मकानों को बुलडोज किया जा चुका है। जिसमें से 70 जमीदोज किये जा चुके हैं। और 65 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिया जा चुका है। ऐसे में मकानों का ध्वस्तीकरण तेजी से चल रहा है। पीडब्ल्यूडी के एक्सीईएन केके सिंह के अनुसार जून के अंतिम सप्ताह तक हम सभी मकानों को बुलडोज कर लेंगे और लैंड खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आज इन मकानों पर हुई कार्रवाई दालमंडी में सोमवार की अलसुबह वीडीए द्वारा अवैध घोषित मकान संख्या सीके 42/94,95, सीके 43/145, सीके 43/175-बी, 50/204 और 43/123 पर कार्रवाई की गयी है। इन सभी को पूर्व में मुनादी करके बताया गया था की भवन को अवैध घोषित किया गया है ऐसे में इसे खाली कर दें ताकि इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सम्पादित की जा सके। अब जानिए क्या है दालमंडी प्रोजेक्ट … पीएम ने रखी थी प्रोजेक्ट की आधारशिला वाराणसी की दालमंडी गली को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। प्रधानमंत्री ने अपने 51वें काशी के दौरे पर इस कार्य का शिलान्यास किया था। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से 215.88 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। 181 भवन, दुकान स्वामियों को 191 करोड़ रुपए मुआवजा के रूप में दिए जाएंगे।
60 फुट चौड़ी होगी सड़क पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर की दाल मंडी गली को 60 फुट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क और दोनों तरफ 15-15 फुट की पटरी होगी। इसके अंदर बिजली, सीवर और पानी की व्यवस्था अंडरग्राउंड की जाएगी। यहां तारों का जंजाल साफ किया जाएगा।
220 करोड़ से बनेगी 650 मीटर लंबी सड़क नई सड़क से चौक थाने तक गई दालमंडी की कुल लंबाई 650 मीटर है। इस सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा करने का मसौदा पास हो चुका है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन 215 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ और 2 करोड़ रुपए रिलीज भी कर दिए गए। पीडब्ल्यूडी की टीम ने 181 घरों की नपाई के बाद उनकी रजिस्ट्री शुरू की और ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हुआ है। इसके अलावा इसमें 6 मस्जिदें भी हैं। PWD के अधिकारियों ने डेटा तैयार किया। इस डेटा के हिसाब से मुआवजे का आकलन किया गया था। जो लगभग 191 करोड़ रुपए हैं। अभी तक 100 से अधिक मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। धीरे-धीरे मकानों का ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। अभी तक 150 मकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। जिसमें नगर निगम और वीडीए द्वारा घोषित अति जर्जर और अवैध मकान भी शामिल हैं। कुल 65 करोड़ का मुआवजा बांटा जा चुका है।
Source link
दालमंडी में गरजी पोकलैंड मशीन, तोड़े गए 5 मकान:अलसुबह हुई कार्रवाई, VDA ने घोषित किया था अवैध, अब तक 150 मकानों पर चला हथौड़ा