![]()
हरदोई के कछौना क्षेत्र में लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत हो गई। हादसा भीरीघाट कट के पास हुआ। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। खेत की ओर जा रहे थे दोनों मृतकों की पहचान शोभित (निवासी गौरी सैयद तालिव, थाना कासिमपुर) और उनकी भाभी तारा देवी (निवासी काशीनगर, कछौना) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक से खेत की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद सड़क पर दूर जा गिरे जैसे ही उनकी बाइक कछौना कोतवाली क्षेत्र के भीरीघाट कट के पास पहुंची, हरदोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। एक की अस्पताल में, दूसरी की रास्ते में मौत हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी कछौना पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शोभित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तारा देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
हरदोई में कार की टक्कर से देवर-भाभी की मौत:बाइक से खेत जा रहे थे, भीरीघाट कट के पास हादसा