यूपी बोर्ड इम्प्रूवमेंट-कम्पार्टमेंट कॉपियों का मूल्यांकन शुरू:पहले दिन 1,582 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं, 39,543 कॉपियों का होगा मूल्यांकन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन कुल 39,543 उत्तर पुस्तिकाओं में से 1,582 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी,…

Read More

बखिरा थाने का हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर:ड्यूटी में लापरवाही के आरोप, भाजपा नेता ने सिपाहियों पर लगाया था मारपीट का आरोप

संतकबीरनगर के बखिरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अंगद कुमार को ड्यूटी में प्रथम दृष्टया लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन संबद्ध (लाइन हाजिर) कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीना ने रविवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) मेंहदावल सर्वदमन सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह…

Read More

कौशांबी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर:चालक केबिन में फंसा, रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया

कौशांबी के कोखराज थाना में रविवार रात करीब 10:15 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने नन्दमई मोड़ के पास आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह…

Read More

नशे के ओवरडोज से कांवड़िया बेहोश, पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल:सिटी सेंटर के सामने बेहोश मिला, पुलिस ने साथियों के गुस्से से बचाया

मुजफ्फरनगर में रविवार रात करीब 9 बजे सिटी सेंटर के सामने कांवड़िए की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार, युवक की ऐसी हालत नशे के ओवरडोज के कारण हुई है। पुलिस ने कांवड़िए को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के नरेला निवासी एक शिवभक्त अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल…

Read More

आढ़ती का लावारिश में पोस्टमॉर्टम कराने वाले 2 दरोगा सस्पेंड:पनकी-सचेंडी थानेदार के खिलाफ कार्रवाई, अब हत्या वाले एंगल पर जांच शुरू

कानपुर में जूही निवासी आढ़ती देवेश शुक्ला (45) की गुमशुदगी की जांच में घोर लापरवाही और उनके शव का लावारिश में पोस्टमॉर्टम कराने पर पुलिस कमिश्नर ने रविवार को कड़ा एक्शन लिया। पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही करने वाले पनकी थाने के दरोगा विकास वर्मा और शरद कुमार को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही सचेंडी…

Read More

गाजियाबाद कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा पर उठे सवाल:हत्या का आरोपी खुलेआम घूमता दिखा, वीडियो आया सामने

गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इमरान हत्याकांड के आरोपी यासर गाजी से संबंधित बताया जा रहा है। वीडियो में आरोपी यासर गाजी गाजियाबाद न्यायालय परिसर में पुलिस अभिरक्षा के दौरान बिना नजदीकी निगरानी के चलता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पुलिसकर्मी उससे कुछ दूरी…

Read More

मुरादाबाद में पहले सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद:कांवड़ यात्रा के चलते प्रशासन का फैसला, कक्षा 12 तक के सभी संस्थान बंद

मुरादाबाद में सावन महीने के पहले सोमवार यानी 3 अगस्त को सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है। आदेश के मुताबिक, नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ कॉलेज…

Read More

गाजियाबाद में बिना अनुमति सभा, रवि गौतम हिरासत में:विजयनगर में पुलिस ने कार्यक्रम रुकवाया, समर्थकों ने थाने में ज्ञापन सौंपा

युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम को रविवार को गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में बिना अनुमति सभा करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभा रुकवा दी और रवि गौतम समेत कुछ समर्थकों को थाने ले गई। हालांकि, आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को छोड़…

Read More

गोरखपुर में बच्चों की हत्या पर देवरिया में कैंडल मार्च:दोषियों को फांसी देने की मांग, पीड़ित परिवारों को न्याय की अपील

देवरिया में गोरखपुर में हुई दो मासूम बच्चों की हत्या की घटनाओं के विरोध में रविवार रात करीब आठ बजे कैंडल मार्च निकाला गया। विश्वकर्मा समाज के नेतृत्व और भाजपा युवा नेता अमित मोदनवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने दिवंगत बच्चों…

Read More

भाई ने बहन को पीटा, गंभीर चोटें आईं:पटवाई में शिकायत दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में रविवार रात पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर अपनी सगी बहन कुसुम के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल महिला अपने दूसरे भाई के साथ पटवाई थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने…

Read More