![]()
कौशांबी के कोखराज थाना में रविवार रात करीब 10:15 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने नन्दमई मोड़ के पास आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका ड्राइवर केबिन में फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर ड्राइवर को निकाला हादसे के बाद आगे चल रहा ट्रक मौके से फरार हो गया, जबकि क्षतिग्रस्त ट्रक सड़क पर ही खड़ा रह गया। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण चालक बेहोश हो गया था।
कुछ देर प्रभावित रहा यातायात प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। घायल ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के साथ ही टक्कर मारकर फरार हुए ट्रक और उसके ड्राइवर की तलाश में जुटी है।
Source link
कौशांबी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर:चालक केबिन में फंसा, रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया