भाई ने बहन को पीटा, गंभीर चोटें आईं:पटवाई में शिकायत दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की


रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में रविवार रात पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर अपनी सगी बहन कुसुम के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल महिला अपने दूसरे भाई के साथ पटवाई थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद कुसुम को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता बोली- मामूली बात पर बेरहमी से पीटा जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान कुसुम ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने मामूली बात पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके पूरे शरीर में दर्द है। उसने आरोपी भाई के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। भाई और बहनोई भी अस्पताल पहुंचे घटना की सूचना मिलने पर पीड़िता का एक अन्य भाई और बहनोई भी जिला अस्पताल पहुंचे। हालांकि, उन्होंने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए मीडिया के सामने अधिक कुछ कहने से इनकार कर दिया। चिकित्सकों ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कर उसका उपचार शुरू कर दिया। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई पटवाई थाना प्रभारी धनंजय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *