![]()
युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम को रविवार को गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में बिना अनुमति सभा करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभा रुकवा दी और रवि गौतम समेत कुछ समर्थकों को थाने ले गई। हालांकि, आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को छोड़ दिया गया। रवि गौतम का आरोप है कि उन्हें और उनके संगठन के कार्यकर्ताओं को बैठक नहीं करने दी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई। पार्क में चल रही थी बैठक रवि गौतम अपने समर्थकों के साथ विजयनगर के एक पार्क में बैठक और सभा करने पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभा रुकवा दी। इस दौरान रवि गौतम और पुलिसकर्मियों के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई। समर्थकों ने थाना पहुंचकर किया प्रदर्शन रवि गौतम को हिरासत में लेने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक विजयनगर थाने पहुंच गए। उन्होंने अपने साथियों को रिहा करने की मांग करते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। बाद में आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद रवि गौतम और अन्य लोगों को छोड़ दिया गया। मेरठ एसएसपी पर लगाए आरोप रिहा होने के बाद रवि गौतम ने मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके समाज और संगठन के लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि सोमवार को न्यायालय में पेशी के दौरान उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी मेरठ के एसएसपी की होगी। मेरठ मामले में सोमवार को है पेशी रवि गौतम का नाम मेरठ में एक दलित छात्रा की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमे में भी शामिल है। उस मामले में शांति व्यवस्था भंग समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था। सोमवार को इसी प्रकरण में उनकी अदालत में पेशी होनी है। CM योगी से मिला था छात्रा का परिवार उधर, मृतक छात्रा ललिता गौतम का परिवार हाल ही में गाजियाबाद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला था। परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा देने के साथ सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
Source link
गाजियाबाद में बिना अनुमति सभा, रवि गौतम हिरासत में:विजयनगर में पुलिस ने कार्यक्रम रुकवाया, समर्थकों ने थाने में ज्ञापन सौंपा