डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:मेरठ में 5 मिनट की देरी पर यूको बैंक मैनेजर ने पिटाई की थी

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय से मारपीट के आरोप में यूको बैंक के एक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना गंगासागर स्थित गंगा हाइट कॉलोनी में हुई, जहां ऑनलाइन सामान की डिलीवरी में मात्र पांच मिनट की देरी होने पर मैनेजर ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की थी।…

Read More

निर्माणाधीन मकान की छत-दीवार गिरी, राजमिस्त्री की मौत:आगरा में मकान मालिक पर इलाज में देरी का आरोप, एक मजदूर की हालत गंभीर

आगरा में एत्मादौला थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत और दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर राजमिस्त्री समेत दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। राजमिस्त्री रामनरेश की एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरा मजदूर सोनवीर घायल है। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सीता नगर…

Read More

AMU में तिरंगे की रोशनी,देशभक्ति के रंग में डूबा कैंपस:स्वतंत्रता दिवस पर जगमगाया परिसर; प्रभात फेरी, एनसीसी कैडेट्स ने दिखाया उत्साह

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का परिसर 15 अगस्त की शाम स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा नजर आया। विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक इमारतें तिरंगे और आकर्षक रोशनी से जगमगा उठीं। कैंपस के कोने-कोने में स्वतंत्रता दिवस की उमंग और देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया, जिसमें छात्र-छात्राओं से लेकर शिक्षक और गैर-शिक्षण स्टाफ तक सभी शामिल थे।…

Read More

गोरखपुर में बिज्जुओं की दहशत:शाम होते ही घरों में दुबक रहे लोग, वन विभाग की टीम करेगी रेस्क्यू

गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके की आवास विकास कॉलोनी में इन दिनों लोगों को आदमखोर बिज्जुओं की दहशत है। पिछले 3-4 दिनों से कॉलोनी में लगातार बिज्जू दिखाई देने से लोग सहमे हुए हैं। शुरुआत में जब एक-दो बिज्जू नजर आए तो लोगों ने इसे सामान्य समझा। उन्हें लगा कि शायद जंगल या किसी दूसरे इलाके…

Read More

अटलजी की पुण्यतिथि आज, लखनऊ में होगी अटल स्मृति संध्या:प्रो. अशोक चक्रधर करेंगे एकल काव्य पाठ, सीएम होंगे स्पेशल गेस्ट

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को लखनऊ में अटल स्मृति संध्या का आयोजन होगा। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम शाम 4 बजे KGMU स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में…

Read More

आगरा में सपा नेता ने गड्ढे पर फहराया तिरंगा:बोले-क्या हमने आगरा शहर की ऐसी परिकल्पना की थी, 20 फीट गहरे गड्ढे को लेकर प्रदर्शन

स्वतंत्रता दिवस पर सपा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने न्यू राजा मंडी कॉलोनी रोड पर सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठाए। करीब 20 फीट गहरे और 10 फीट लंबे गड्ढे के पास उन्होंने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, लेकिन क्या हमने आगरा शहर की ऐसी परिकल्पना…

Read More

रामपुर में गांधी समाधि पर सरकारी लाइटें खराब:कई जगह बंद मिली लाइटें; स्वतंत्रता दिवस पर सजाया गया स्मारक, ईओ बोले- जानकारी नहीं थी

रामपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को महात्मा गांधी समाधि स्मारक को नगर पालिका ने रोशनी से सजाया। रात में परिसर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा था, लेकिन इसी दौरान सरकारी इंतजामों की बदहाली भी सामने आई। शनिवार रात करीब 9:30 बजे दैनिक भास्कर की टीम ने मौके का जायजा लिया तो नगर…

Read More

नीशू रस्तोगी बनीं तीज क्वीन:हरियाली तीज मेले में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता

सम्भल। शनिवार शाम शहर में हरियाली तीज मेले का धूमधाम से आयोजन किया गया। मेले में महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच रात करीब 9 बजे नीशू रस्तोगी को तीज क्वीन चुना गया। दीप प्रज्ज्वलित कर…

Read More

कासगंज में चंदन गुप्ता की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि:भाई विवेक बोले- जल्द हो चंदन चौक का अनावरण, नहीं तो धरना देंगे

कासगंज में शनिवार रात स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को चंदन गुप्ता की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नदरई गेट स्थित प्रतिमा पर उनके भाई विवेक गुप्ता और अन्य लोगों ने कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित किए। इससे पहले प्रभु पार्क से चंदन चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान विवेक…

Read More

15-अगस्त पर तारबंदी पार कर भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक:पेट्रोलिंग के दौरान BSF ने दबोचा; 6 दिन पहले श्रीगंगानगर में पकड़ा गया था जासूस

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। BSF के जवानों ने शनिवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान उसे केकेटी पोस्ट के पास तारबंदी पार कर आते देखा। जवानों ने चेतावनी देकर उसे रुकने को कहा और इसके बाद मौके…

Read More