![]()
रामपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को महात्मा गांधी समाधि स्मारक को नगर पालिका ने रोशनी से सजाया। रात में परिसर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा था, लेकिन इसी दौरान सरकारी इंतजामों की बदहाली भी सामने आई। शनिवार रात करीब 9:30 बजे दैनिक भास्कर की टीम ने मौके का जायजा लिया तो नगर पालिका की कई सरकारी लाइटें खराब मिलीं, जबकि कुछ जगह लाइटें बंद थीं। सरकारी लाइटें खराब, कई जगह अंधेरा समाधि परिसर में नगर पालिका की ओर से पहले से लगाई गई कई लाइटें काम नहीं कर रही थीं। कुछ स्थानों पर रोशनी बंद थी। इसके अलावा परिसर के कुछ हिस्सों में घास उगी मिली और कई जगह विद्युत के नंगे तार भी दिखाई दिए। इससे राष्ट्रीय पर्व के मौके पर स्मारक की विद्युत व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं। निजी रोशनी से सजाया गया परिसर स्वतंत्रता दिवस को लेकर निजी स्तर पर अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था की गई थी। इससे परिसर आकर्षक नजर आ रहा था। हालांकि, पहले से लगी सरकारी लाइटों की खराब हालत ने सरकारी संपत्तियों के नियमित रखरखाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए। लोग बोले- अधिकांश लाइटिंग किराए की समाधि स्थल पर घूमने पहुंचे कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि परिसर में लगी अधिकांश आकर्षक लाइटिंग किराए की है। उनका कहना था कि पहले से मौजूद कई सरकारी लाइटें खराब होने के कारण व्यवस्थाएं पूरी तरह बेहतर नजर नहीं आईं। ईओ बोले- खराब लाइटों की जानकारी नहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया- उन्हें खराब लाइटों की स्थिति की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मौके का निरीक्षण कराया जाएगा और लाइटों के खराब होने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
Source link
रामपुर में गांधी समाधि पर सरकारी लाइटें खराब:कई जगह बंद मिली लाइटें; स्वतंत्रता दिवस पर सजाया गया स्मारक, ईओ बोले- जानकारी नहीं थी