अटलजी की पुण्यतिथि आज, लखनऊ में होगी अटल स्मृति संध्या:प्रो. अशोक चक्रधर करेंगे एकल काव्य पाठ, सीएम होंगे स्पेशल गेस्ट


भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को लखनऊ में अटल स्मृति संध्या का आयोजन होगा। पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम शाम 4 बजे KGMU स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विशिष्ट अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम में पद्मश्री एवं प्रख्यात कवि-साहित्यकार प्रो. अशोक चक्रधर एकल काव्य पाठ करेंगे। अटलजी के विचारों और व्यक्तित्व को करेंगे याद अटल स्मृति संध्या में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके साहित्यिक योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। ब्रजेश पाठक ने तैयारियों की समीक्षा की थी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राजभवन कॉलोनी में बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा था कि अटलजी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और विचार सदैव जीवित हैं। उनकी पुण्यतिथि पर सादगी के साथ स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र के अनुसार संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश तिवारी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *