130 मुख्य आरक्षी और आरक्षियों के तबादले:कानपुर देहात एसपी ने जारी किए आदेश; कई थानों और शाखाओं में नई तैनाती


कानपुर देहात के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर 130 मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को शीघ्र नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के अनुसार, तबादलों का निर्णय जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया। इसका उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, पुलिसिंग में पारदर्शिता लाना और कार्यप्रणाली को बेहतर करना है। पुलिस लाइन से थानों और शाखाओं में मिली तैनाती जारी सूची के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों, अभियोजन कार्यालय, न्यायिक सम्मन सेल, न्यायालय सुरक्षा, साइबर थाना, महिला सहायता प्रकोष्ठ, मीडिया सेल, यूपी-112 समेत अन्य शाखाओं में तैनात किया गया है। वहीं, कई पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों और शाखाओं से पुलिस लाइन भेजा गया है। जिले के कई थाने तबादला सूची में शामिल तबादला सूची में थाना अकबरपुर, मंगलपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद, रूरा, भोगनीपुर, राजपुर, बरौर, गजनेर, अमराहट, देवराहट, डेरापुर, रनियां और शिवली सहित जिले के कई थानों को शामिल किया गया है। इसके अलावा अभियोजन कार्यालय, न्यायालय सुरक्षा, न्यायिक सम्मन सेल और साइबर थाना जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी नई तैनातियां की गई हैं। तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशासनिक बदलाव कार्यों की दक्षता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। स्थानांतरित सभी मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों को बिना विलंब अपने नए तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *