![]()
आगरा में रक्षाबंधन पर मायके आई बहनों की वापसी से बस अड्डों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज ने शनिवार और रविवार को फेरे बढ़ा दिए। दो दिन में कुल 539 बसें सड़कों पर दौड़ाई जा रही हैं, जो सामान्य दिनों के मुकाबले लगभग दोगुनी हैं। दरअसल, महिलाओं के लिए 66 घंटे की निशुल्क बस यात्रा की सुविधा शनिवार रात 12 बजे खत्म हो गई। इसके बाद से ही ईदगाह और आईएसबीटी बस अड्डों पर घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई। भीड़ को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने सभी स्थानीय रूटों पर अतिरिक्त बसें लगाने के निर्देश दिए। किस रूट पर कितनी बसें
आगरा-बाह मार्ग पर 35, पिनाहट पर 22 और आगरा-फिरोजाबाद-शिकोहाबाद मार्ग पर 48 बसें लगाई गई हैं। आगरा-एटा पर 35, आगरा-सादाबाद-हाथरस-अलीगढ़ पर 40, आगरा-मथुरा पर 22 और आगरा-धौलपुर पर 32 बसें चल रही हैं। इसी तरह आगरा-जगनेर-तांतपुर पर 34, आगरा-मैनपुरी पर 25 बसें चलाई जा रही हैं। मथुरा-नौझील-बाजना और मथुरा-गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर 28-28 बसें दौड़ रही हैं। अन्य लोकल रूटों पर 134 बसें संचालित हो रही हैं। दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा जोर
लंबी दूरी में सबसे ज्यादा बसें आगरा-दिल्ली रूट पर लगाई गई हैं। शनिवार-रविवार को इस रूट पर 55 बसें चल रही हैं। आगरा-मुरादाबाद पर 8 बसें चल रही हैं, जबकि मथुरा-जयपुर-टनकपुर और मथुरा-टनकपुर पर 2-2 बसें संचालित हो रही हैं। कुल मिलाकर लंबे रूटों पर रोजाना 241 बसें चल रही हैं। आरएम ने बताया कि सभी एआरएम को निर्देश दिए गए हैं कि भीड़ के हिसाब से बसों का संचालन करें, ताकि किसी यात्री को परेशानी न हो।
Source link
बहनों की वापसी से आगरा में रोडवेज ने बढ़ाए फेरे:भीड़ को देखते हुए दो दिन में चलेंगी 539 बसें, दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा फोकस, यात्री परेशान