पीलीभीत में युवक शराब के नशे में टंकी पर चढ़ा:जल जीवन मिशन के कार्य में बाधा, कूदने की धमकी; केस दर्ज


पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बेहरी गांव में जल जीवन मिशन की पानी की टंकी पर एक युवक शराब के नशे में चढ़ गया। उसने कूदने की धमकी देकर सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस मामले में रविवार को सुनगढ़ी थाने में नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम पंचायत बेहरी में एडीओ मेहरबान सिंह राणा ने थाना प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे उन्हें सूचना मिली कि बेहरी निवासी योगेश कुमार पुत्र लीलाराम शराब के नशे में जल जीवन मिशन की 25-30 मीटर ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया है। आरोप है कि योगेश कुमार नियमों का उल्लंघन करते हुए जबरन पाइपलाइन और अन्य कार्य कराने का दबाव बना रहा था। जब उसे समझाने और नीचे उतारने का प्रयास किया गया, तो उसने अपने साथियों के उकसावे पर टंकी की रेलिंग पकड़कर कूदने की धमकी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पकरिया चौकी पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद योगेश को सुरक्षित नीचे उतारा। तहरीर के अनुसार, नीचे उतरने के बाद योगेश कुमार ने अपने साथी कुलदीप पुत्र राम औतार, सुमित पुत्र गजेंद्र सिंह, बृजगोपाल पुत्र घनश्याम, शुभम कटारिया पुत्र प्रेमपाल कटारिया और 25 से 30 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने विकास कार्य को जबरन रोकते हुए नियम विरुद्ध पाइपलाइन डालने का दबाव बनाया, जिससे सरकारी कार्य बाधित हुआ। एडीओ की शिकायत के आधार पर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अमरनाथ वर्मा ने बताया कि किसी भी मांग को लेकर इस तरह का प्रदर्शन करना गलत है और नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *