![]()
फिरोजाबाद के डाहिनी गांव में चोरी की सूचना पर पहुंची डायल 112 (पीआरवी) टीम के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की। पुलिसकर्मियों ने जब सरकारी मोबाइल टैबलेट (एमडीटी) से वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो युवकों ने टैबलेट छीन लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। डायल 112 में तैनात दो पुलिसकर्मी चोरी की शिकायत पर डाहिनी गांव की पुलिया पर पहुंचे थे। शिकायतकर्ता भी मौके पर मौजूद था और पुलिसकर्मी चोरी की घटना की जानकारी जुटा रहे थे। इसी दौरान, वहां मौजूद एक व्यक्ति, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था, पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुलिसकर्मियों के साथ छीना-झपटी व धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जब एक पुलिसकर्मी ने सरकारी एमडीटी से घटनास्थल की वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो कुछ युवकों ने टैबलेट छीन लिया। पुलिस टीम के साथ अभद्रता और सरकारी टैबलेट छीनने की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनुज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। शिकायतकर्ता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ शेखर सेंगर ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Source link
फिरोजाबाद में पुलिस टीम से अभद्रता:सरकारी टैबलेट छीना, डायल 112 टीम से धक्का-मुक्की पर तीन गिरफ्तार